इंटरनेशनल डिजाइनर कार्ल लजेरफेल्ड का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों की मानें तो कार्ल करीब दो हफ्तों से बीमार चल रहे थे और पैरिस के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
कार्ल लजेरफेल्ड शनेल के क्रिएटिव डायरेक्टर थे। उन्हें 'शनेल' से जुड़े हुए तीस साल से भी ज्यादा हो गए थे। लजेरफेल्ड को उनके अनोखे स्टाइल के लिए जाना जाता था। वह हमेशा एक ब्लैक सूट पहनते थे और हमेशा काले चश्मे में नजर आते थे।
हाल ही में हुए शनेल के फैशन शोज में कार्ल लजेरफेल्ड नजर नहीं आए थे। इंटरनेशनल ब्रांड 'शनेल' का कहना था कि थकावट की वजह से वह शोज का हिस्सा नहीं बने।