16वें दिन का कलेक्शन
आज शनिवार को 16वें दिन इसकी कमाई में एक बार फिर मामूली बढ़त दर्ज हुई है। फिल्म ने आज 3.87 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर अभी तक 'अवतार 3' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 167.47 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जेम्स फ्रांसिस कैमरून की फिल्म 'अवतार 3', 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
'धुरंधर' और 'इक्कीस' के आगे भी दिखाया दम
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म के दबदबे के बीच भी 'अवतार 3' ने भारतीय दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है। वहीं, 01 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'इक्कीस' के आगे भी जैम्स कैमरून की फिल्म ने जलवा दिखाया है। 'इक्कीस' ने आज तीसरे दिन 4.07 करोड़ रुपये कमाए हैं।
'अवतार फायर एंड ऐश' के बारे में
'अवतार 3' में सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ऊना चैपलिन और केट विंसलेट ने अहम भूमिका निभाई है। 'अवतार: फायर एंड ऐश' का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है। यह 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का सीक्वल है और 'अवतार' फिल्म फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है।