फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Will Smith: उत्पीड़न के आरोपों से घिरे विल स्मिथ, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी; इल्जामों को बताया झूठा और बेबुनियाद

Sat, 03 Jan 2026 01:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harassment Case Against Will Smith: हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ पर मुश्किल में घिर चुके हैं। उन पर पूर्व साथी और वायलिन प्लेयर ने यौन उत्पीड़न के अलावा कई आरोप लगाए हैं। अब इस मामले में विल स्मिथ का पक्ष भी सामने आ चुका है। 

विज्ञापन
विल स्मिथ - फोटो : इंस्टाग्राम @willsmith
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के चर्चित एक्टर विल स्मिथ पर ब्रायन किंग जोसेफ नाम के वायलिन प्लेयर ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। अब इस मामले पर विल स्मिथ ने भी चुप्पी तोड़ी है। वह वायलन प्लेयर के आरोपों को झूठा बता रहे हैं।

विज्ञापन


विल स्मिथ के वकील ने रखा एक्टर का पक्ष 
विल स्मिथ के वकील एलेन ग्रोडस्की ने एक्टर पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वह इन  आरोपों को झूठा और गैर-जिम्मेदाराना बताते हैं। वकील ने यह भी कहा कि विल स्मिथ इन आरोपों का कानूनी तरीके से जवाब देंगे। एक्टर इस मामले की पूरी सच्चाई सामने लाएंगे।

वायलिन प्लेयर ने विल पर क्या-क्या आरोप लगाए
ब्रायन किंग जोसेफ ने 'बेस्ड ऑन अ ट्रू स्टोरी 2025' टूर के दौरान स्मिथ के साथ परफॉर्मेंस दी थी। उन्होंने हाल ही में लॉस एंजिल्स की एक अदालत में अभिनेता और उनकी मैनेजमेंट फर्म ट्रेबॉल स्टूडियोज मैनेजमेंट के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। 31 दिसंबर को दायर किए गए इस मुकदमे में मार्च में टूर के लास वेगास स्टॉप के दौरान हुई एक घटना के बाद यौन उत्पीड़न, बदला और गलत तरीके से बर्खास्तगी का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें