फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leandro De Niro: नकली दवा के सेवन से हुई एक्टर रॉबर्ट डी नीरो के नाती लिएंड्रो की मौत? आरोपी युवती गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2023 03:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 लिएंड्रो की मां ने आरोप लगाया है कि जिस युवती ने उनके बेटे को वह जहरीली दवाएं बेचीं, वह यह सच्चाई जानती थी। उसने जानबूझकर उनके बेटे को गोलियां बेचीं।
विज्ञापन
रॉबर्ट डी नीरो- लिएंड्रो डी नीरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते महीने मशहूर हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के नाती लिएंड्रो इस दुनिया को अलविदा कह गए। लिएंड्रो की उम्र महज 19 वर्ष थी। इतनी कम उम्र में लिएंड्रो के निधन ने सभी को झटका लगा।अब उनके निधन की वजह भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दवा के एक्सीडेंटल ओवरडोज के चलते लिएंड्रो डी नीरो की जान गई।

विज्ञापन


टॉक्सिक दवाएं बनीं मौत की वजह?
न्यूयॉर्क सिटी मेडिकल एक्जामिनर के मुताबिक एक्टर रॉबर्ट डी नीरो के पोते की मौत नकली ऑक्सीकोडोन गोलियों का सेवन करने की वजह से हुई, जिनमें फेंटेनिल मिला था। कथित तौर पर लिएंड्रो डी नीरो ने अपने निधन से पहले यह टॉक्सिक दवाएं खरीदी थीं, जिनके एक्सीडेंटल ओवरडोज से लिएंड्रो की जान चली गई। फिलहाल इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। 
Celebs Banned: इन देशों में नहीं जा सकते चर्चित सितारे, लिस्ट में जस्टिन बीबर से लेकर सनी देओल तक का नाम
विज्ञापन


आरोप में एक युवती गिरफ्तार
बता दें कि लिएंड्रो की मां ड्रेना डि नीरो ने भी अपने बेटे की मौत को लेकर इसी तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उनके बेटे की मौत फेंटेनिल मिली गोलियां लेने से हुई। लिएंड्रो की मां ने आरोप लगाया है कि जिस युवती ने उनके बेटे को वह जहरीली दवाएं बेचीं, वह यह सच्चाई जानती थी। उसने जानबूझकर उनके बेटे को गोलियां बेचीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नकली दवाएं बेचने के आरोप में गिरफ्तार 20 वर्षीय युवती पर नशीले पदार्थों के वितरण का चार्ज लगा है।
विज्ञापन

Tv Actress: एल्विश से पहले इन कंटेस्टेंट्स पर आग बबूला हुए सलमान, जिसके बाद फैंस ने लगाई 'दबंग खान' की क्लास

मां ने साझा किया था भावुक पोस्ट
बता दें कि लिएंड्रो की मां ड्रेना डि नीरो ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने बेटे के निधन की जानकारी साझा की थी। उन्होंने अपने बेटे लिएंड्रो की एक तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा था, 'मेरे प्यारे एंजेल। जब से मैंने तुम्हें अपने पेट में महसूस किया है, तब से मैंने तुम्हें कितना प्यार किया यह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। तुम मेरी खुशी, मेरा दिल और सब कुछ थे। काश मैं अभी तुम्हारे साथ होती। मुझे नहीं पता कि तुम्हारे बिना कैसे जीना है, लेकिन मैं आगे बढ़ने और तुम्हारे जैसा प्यार और प्रकाश फैलाने की कोशिश करूंगी। तुम्हें बहुत प्यार किया गया, काश वह प्यार ही तुम्हें बचा पाता। आई एम सॉरी मेरे बच्चे, आई एम सॉरी कार्लोसमेयर'। 
Karan Johar: 'अभी क्या छुपाना...मेरे कपड़े उतार दिए सबने', 'मूवी माफिया' कहे जाने पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें