फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियोल में लगा टर्मिनेटर के प्रशंसकों का सबसे बड़ा मेला, अर्नाल्ड, लिंडा के साथ पहुंचे कलाकार

Mon, 21 Oct 2019 03:20 AM IST
Mishra Mishra मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
Terminator Dark Fate - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

इस साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड एक्शन फिल्म मानी जा रही पूर्व मिस्टर यूनीवर्स और मिस्टर ओलंपिया अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर की फिल्म टर्मिनेटर: डार्कफेट की शोहरत भारत ही नहीं बल्कि एशिया प्रशांत क्षेत्र के दूसरे देशों में भी फैलने लगी है। फिल्म के मुख्य कलाकार दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंच रहे हैं। यहां फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग के बाद फिल्म के लीड कलाकार अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर और लिंडा हैमिल्टन अपने प्रशंसकों के साथ एक रंगारंग शाम बिताने वाले हैं।

विज्ञापन


फिल्म टर्मिनेटर: डार्कफेट भारत में छह भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलायालम में एक साथ रिलीज हो रही है। एक नवंबर को फिल्म की रिलीज से पहले अमर उजाला पाठकों को ये फिल्म दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के अलावा पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में देखने को मिलेगी। फिल्म के लीड कलाकार अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर व लिंडा हैमिल्टन सियोल में फिल्म की सोमवार को होने वाली प्रेस कांफ्रेस के बाद अमर उजाला से खास मुकालात भी मंगलवार को करने वाले हैं।

अर्नाल्ड श्वार्जेनगर की खास कद काठी ने ही टर्मिनेटर नाम के भविष्य से वर्तमान में सफर करने वाले इस किरदार को दुनिया भर में अविस्मरणीय बना दिया और ये टर्मिनेटर सीरीज की पहली दोनों फिल्में ही हैं, जिन्होंने अर्नाल्ड को दुनिया भर में सिनेमा का मेगास्टार बना दिया। इन दोनों फिल्मों के बाद की कहानी फिल्म टर्मिनेटर: डार्कफेट में दिखाई जाएगी। फिल्म थ्रीडी और आईमैक्स प्रारूपों में भी रिलीज हो रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

Terminator Dark Fate - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कहानी अब तक
टर्मिनेटर की कहानी 1984 में शुरू होती है, जब 2029 की दुनिया से एक मशीनी हत्यारा लॉस एंजिलिस पहुंचता है। इसे सारा कोनोर नाम की एक महिला की तलाश है जिसका होने वाला बेटा जॉन भविष्य में होने वाले नाभिकीय सत्यानाश से दुनिया को बचाने वाला है। टर्मिनेटर के जिम्मे सारा कोनोर को मारने का काम है ताकि जॉन पैदा ही न हो सके। टर्मिनेटर के पीछे 2029 की दुनिया से इस इंसानी योद्धा भी पहुंचता है जिसे टर्मिनेटर के इरादों को नाकाम करना है। टर्मिनेटर तमाम कोशिशों के बाद भी सारा को मार नहीं पाता है। भविष्य से आए इंसानी योद्धा और सारा कोनोर में प्रेम होता है और जॉन सारा के गर्भ में आ जाता है। टर्मिनेटर 2 यानी टर्मिनेटर: जजमेंट डे की कहानी 1995 में आगे बढ़ती है जब जॉन 11 साल का हो चुका है। उसकी मां पागलखाने में है। और, भविष्य का जॉन कोनोर  दोनों को बचाने के लिए अपना डिजाइन किया एक टर्मिनेटर भेजता है। साइबर की दुनिया का भी एक और टर्मिनेटर फिर से जॉन और सारा को मारने भविष्य से 1995 में आता है। अच्छा टर्मिनेटर बुरे टर्मिनेटर का सफाया करने में कामयाब रहता है। जॉन और सारा की जान बच जाती है। अब टर्मिनेटर: डार्कफेट की कहानी यहीं से आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें