फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की 47 हजार फिल्मों मे से ये 3 हैं सबसे बेहतरीन, क्या आपने देखी हैं ये फिल्में

Sat, 01 Dec 2018 04:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
The Wizard of Oz - फोटो : social media
विज्ञापन

हॉलीवुड में फिल्मों की कहानियों से लेकर तकनीक को लेकर अकल्पनीय प्रयोग हुए हैं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री जहां हॉलीवुड को फिल्मों के निर्माण की संख्या के आधार पर चुनौती देती रही हैं तो वहीं हॉलीवुड की फिल्मों ने पटकथा, तकनीकी और निर्देशन के स्तर पर वैश्विक स्तर पर मानदंड स्थापित किए हैं। हॉलीवुड में बनने वाली अच्छी फिल्मों की संख्या का अंदाजा कई स्तर पर आंका जा सकता है, लेकिन यदि आपसे कोई पूछे कि दुनिया की तकरीबन 47 हजार फिल्मों में से 3 ऐसी कौन सी फिल्में हैं, जो विश्व की सबसे प्रभावशाली फिल्में हैं, तो आपके सामने असंमजस या फिर कहें कन्फ्यूजन होगा। 

विज्ञापन


बहरहाल, प्रभावशाली फिल्मों को लेकर हाल ही में हुई एक रिसर्च इस बात का खुलासा करती है कि दुनिया की सबसे तीन सबसे प्रभावशाली फिल्में कौन सी हैं। दरअसल, हॉलीवुड की स्टार वार्स, साइको और द विजार्ड ऑफ ओज हर समय की सबसे प्रभावशाली फिल्म है। एक अध्ययन के अनुसार यह तीनों ऐसी फिल्में हैं, जो सबसे ज्यादा प्रभावशाली हैं, वहीं साल 1939 में आई फिल्म द विजार्ड ऑफ ओज दुनिया की सबसे प्रभावशाली फिल्म बन गई है। यह अध्ययन इटली के ट्यूरिन यूनिवर्सिटी ने किया है। 

क्या कहता है अध्ययन
यह अध्ययन ‘एप्लाइड नेटवर्क साइंस’ में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन में पाया गया है कि दुनिया की शीर्ष 20 प्रभावशाली फिल्म 1980 से पहले बनी हैं और ज्यादातर अमेरिका में बनी हैं। इस अध्ययन में हर समय की सबसे प्रभावशाली 47000 फिल्मों को लिया गया। यह सभी फिल्में इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) द्वारा ली गईं थी। अध्ययन करने के बाद 20 सबसे प्रभावशाली फिल्मों को रेखांकित किया गया। इनमें से ज्यादातर फिल्में साल 1980 में बनी और अमेरिका की थीं। हालांकि अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि यह अध्ययन सिर्फ पश्चिमी दुनिया के सिनेमा को लेकर है क्योंकि आईएमडी पश्चिमी देशों में बनी फिल्मों को प्रमुखता से रखता है। 
विज्ञापन


क्यों मानी गईं ये फिल्में सबसे प्रभावशाली 

फिल्म का बॉक्स-ऑफिस पर सबसे देर तक टिके रहना,समीक्षा, दर्शकों की फिल्म को लेकर दिलचस्पी को आधार बनाकर इन फिल्मों को रेखांकित किया गया है। इन सभी रिसर्च के बाद द विजार्ड ऑफ ओज, स्टार वार्स और साइको को सबसे प्रभावशाली फिल्म बताया गया है। बता दें कि तीनों को सिनेमा की सबसे शानदार फिल्म भी कहा जाता है।

बात करें फिल्म द विजार्ड ऑफ ओज की तो इस फिल्म का निर्देशन विक्टर फलेमिंग और किंग विडोर ने मिलकर किया था। द विजार्ड ऑफ ओज में जूडी गारलैंड,फ्रैंक मॉर्गन,रे बोल्गर और जैक हेली जैसे किरदार मुख्य भूमिका में थे। उस समय भी इस फिल्म को कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। ‘विजर्ड ऑफ ऑज’ 1939 में बनी एक संगीतबद्ध अमेरिकी फिल्म है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें