फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kevin Feige: मार्वल के क्रिएटिव ऑफिसर केविन ने फिल्म ब्लेड पर दिया संकेत, स्कार्लेट विच की वापसी पर कही ये बात

Tue, 12 Nov 2024 05:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मार्वल स्टूडियो की सुपरहीरो वाली फिल्में अमेरिका से लेकर दुनिया के कई देशों तक में देखी जाती हैं। हाल ही में मार्वल के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर केविन फाइगी ने इशारा किया कि उनकी एक फिल्म 'ब्लेड' भी बन सकती है। उन्होंने स्कार्लेट विच की वापसी पर भी बात की।
विज्ञापन
फिल्म 'ब्लेड' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल स्टूडियो की फिल्मों को देखने वाला एक बड़ा दर्शक वर्ग है। जब भी इस स्टूडियो तले कोई फिल्म बनकर आती है, तो वह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है। खासकर सुपरहीरो की कहानी पर बनी फिल्में तो दर्शकों को खूब भाती हैं। इस स्टूडियो ने स्पाइडर मैन के अलावा कई हिट सुपरहीरो वाली फिल्में दी हैं। इस स्टूडियो ने कुछ सालों पहले एक फिल्म 'ब्लेड' बनाई थी जो कि दर्शकों को काफी पसंद आई। आगे भी दर्शक इसके सीक्वल देखना चाहते थे। हाल ही में इसी फिल्म पर केविन फाइगी ने बात की। 

विज्ञापन

आगे बन सकती है फिल्म 'ब्लेड' 
केविन फाइगी ने एक बातचीत में बताया कि भले ही अभी 'ब्लेड' उनके फिल्म मेकिंग कैलेंडर का हिस्सा ना हो, लेकिन वह इस फिल्म को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। यह फिल्म वैंपायर की कहानी पर आधारित थी। इसमें जो हीरो ब्लेड है, वह आधा इंसान और आधा वैंपायर है, वह बुरे वैंपायर से दुनिया को बचाता है। 

स्कार्लेट विच की वापसी पर बात
इसके अलावा केविन फाइगी ने अपनी ही फिल्मों के एक किरदार स्कार्लेट विच की वापसी पर भी बात की। दरअसल, यह किरदार 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स मैडनेस' फिल्म के अंत में मर गया था। इस किरदार को अभिनेत्री एलिजाबेथ ओल्सन ने निभाया है। स्कार्लेट विच के किरदार की वापसी के बारे में केविन कहते हैं, 'मैं बस इतना कह सकता हूं कि हम भी यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि स्कार्लेट विच कब और कैसे वापस आ सकती है।' इस तरह उन्होंने इशारा किया कि यह किरदार भी आने वाली किसी फिल्म में वापसी कर सकता है। 
विज्ञापन

स्पाइडर-मैन - फोटो : सोशल मीडिया
स्पाइडर मैन फिल्म करेगी फिर मनोरंजन 
मार्वल और सोनी की एनिमेटेड फिल्म 'स्पाइडर मैन- बियॉन्ड द स्पाइडर वर्स' की रिलीज डेट तो अभी नहीं पता है, लेकिन मार्वल स्टूडियो और सोनी की को-प्रोडक्शन वाली चौथी फिल्म 'स्पाइडर मैन' साल 2026 में रिलीज होगी। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड ही मुख्य भूमिका में होंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें