हॉलीवुड अभिनेत्री अन्ना फेरिल से एक बड़ी गलती हो गयी है। उन्होंने अपनी कुछ अश्लील तस्वीरें गलती से अपने पिता को ही भेज दी हैं। अब वह इस बात पर अफसोस जाहिर करती हुई फिर रहीं हैं। उनका कहना है कि वह अपनी इस गलती से बहुत शर्मिंदा महसूस कर रहीं हैं।
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के अनुसार फेरिल आने वाली फिल्म 'द लुक ऑफ लव' में एक व्यापारी पॉल ब्रैडली की पत्नी जीन रेमन्ड की भूमिका करने वाली हैं। अपने पिता को रेमन्ड की तस्वीरें भेजने के दौरान उन्होंने गलती से कुछ अश्लील तस्वीरें भी पिता को भेज दीं, जिसके लिए उन्हें शर्मिदा होना पड़ा।
उन्होंने पत्रिका 'ईजी लिंविंग' को बताया, "मैंने जीन रेमन्ड की कुछ तस्वीरें अपने पिता को ई मेल की थी। उन्होंने मुझे फोन कर कहा कि इस बार तुम कुछ ज्यादा ही करने वाली हो। मुझे उनकी बात का अर्थ समझ में नहीं आया, मैंने ई मेल दोबार देखा और मुझे समझ में आया कि मैंने क्या गलती कर दी।" फेरिल ने कहा कि इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि जो तस्वीरें मुझे कहीं और भेजनी थीं वह गलती से पिता के पास चली गयीं।