फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंजेलिना की पर्सनल लाइफ की कीमत 3 अरब रुपए

Tue, 22 Oct 2013 12:19 PM IST
दिल्ली, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड सनसनी एंजेलिना जॉली के बारे में जानने की उत्सुकता पूरी दुनिया को रहती है। अब तो एंजेलिना अपनी आत्मकथा भी लिख चुकी हैं।
विज्ञापन


जिसको छापने के लिए प्रकाशकों में प्रतिस्पर्धा मची हुई है। उनकी ऑटोबायोग्राफी को छापने के लिए प्रकाशक उनको मुंहमांगी कीमत देने को तैयार हैं। बताया जा रहा है कि एक पब्लिकेशन हाउस ने तो उनकी आत्मकथा के प्रकाशन अधिकार हासिल करने के लिए उनको तीन करोड़ पाउंड यानी करीब तीन अरब रुपए तक की रकम ऑफर की है।

बताया जा रहा है कि जॉली ने अपनी आत्मकथा में हीरोइन बनने से लेकर ब्रेड पिट की प्रेमिका बनने तक के सफर को बेहद ही मार्मिक ढंग से अपनी किताब में लिखा है, अपनी मां से उनके संबंध भी किताब का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं ब्रेस्ट कैंसर का उनका दौर, ब्रेड पिट के साथ लिव इन रिलेशन व इतने सारे बच्चों की मां बनने जैसे कई राज उन्होंने किताब में खोले हैं ऐसे भी राज है जिनके बारे में लोगों को नहीं पता है। प्रकाशक मान रहे हैं कि उनकी ये किताब दुनिया भर में तहलका मचा देगी इसलिए वह बड़ी से बड़ी रकम खर्च करने में भी पीछे नहीं हट रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें