फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ब्रैड पिट की वजह से Oscars 2020 में नहीं आईं एंजेलिना जोली?, फैंस पूछ रहे वजह

Tue, 11 Feb 2020 01:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंजेलिना जोली, ब्रैड पिट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

बीते रोज कई बड़ी हस्तियों ने Oscars 2020 में शिरकत की। ब्रैड पिट ने वन्स अपॉन ए टाइम के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर जीता। इस अवॉर्ड को पिट ने अपने बच्चों के लिए समर्पित किया। 

विज्ञापन


इस अवॉर्ड शो से ब्रैड पिट की एक्स वाइफ और अभिनेत्री एंजेलिना जोली शामिल नहीं हुईं। इतनी बड़ी अभिनेत्री का ऑस्कर में न आना फैंस को खलने लगा तो सोशल मीडिया पर सवाल किए जाने लगे कि क्या ब्रैड पिट की वजह से एंजेलिना ने ऑस्कर में हिस्सा नहीं लिया।

लेकिन इसकी वजह कुछ और ही है। दरअसल एंजेलिना को इस बार किसी भी फिल्म के लिए नामांकन नहीं मिला था। ऐसे में अभिनेत्री से इस समारोह से दूरी बनाकर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करना ही बेहतर समझा। दरअसल एंजेलिना अपनी पहली मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स फिल्म द एटरनल्स की लंदन में शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में एंजलिना Thena के किरदार में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रैड पिट - फोटो : ट्विटर

ब्रैड पिट को 33 सालों बाद पहला ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। पिट सात बार नॉमिनेट हो चुके हैं।

पिट ने दो शादियां की हैं। पिट ने साल 2000 में एनिस्टन से शादी की थी और 2005 में दोनों अलग हो गए। एनिस्टन के बाद पिट ने एंजेलीना जोली से 2014 में शादी की। एंजेलिना जोली ने सितंबर 2016 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। दोनों छह बच्चों के माता-पिता हैं।

बैड पिट की तलाक पर बात करते हुए एंजेलिना ने कहा था- उन्होंने शराब की लत की वजह से हॉलीवुड में कई मौके खो दिए। तलाक के बाद एंजेलिना जोली ने आरोप लगाया था कि अलग होने के बाद से पिट बच्चों के खर्च के लिए उचित धनराशि नहीं दे रहे हैं। बैड पिट पर अन्य महिलाओं को कथित तौर पर डेट करने की चर्चाएं भी सामने आती रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें