हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने साल 2016 में जब ब्रैड पिट के साथ तलाक की घोषणा की थी तो इस खबर से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। तलाक के कारणों पर खुलकर बात करते हुए एंजेलिना ने कहा कि वह अपने परिवार की भलाई के खातिर अलग हुई थीं।
45 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपने छह बच्चों 18 वर्षीय मैडॉक्स, 16 वर्षीय पैक्स, 15 वर्षीय जहरा, 12 वर्षीय शिलोह और 11 साल के जुड़वां नॉक्स और विविएन की भलाई के लिए उन्होंने ब्रैड पिट से तलाक लिया।
वोग पत्रिका को एंजेलिना ने बताया, 'मैं अपने परिवार की भलाई के लिए अलग हुई। यह सही फैसला था। मैं उनकी देखभाल करती हूं। कुछ ने मेरी चुप्पी का फायदा उठाया है, कुछ लोगों ने मेरी चुप्पी का फायदा उठाया और बच्चों ने उनके बारे में मीडिया में झूठ सुनते हुए देखा, लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि वे खुद अपनी सच्चाई और अपनी मानसिकता से वाकिफ हैं।'
बता दें पिट और जोली साल 2004 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे मगर दोनों ने साल 2014 में शादी की थी, जो दो साल ही टिक पाई। लेकिन तलाक के बाद भी दोनों अपने बच्चों का ख्याल रखते हैं।
एंसेल एलगोर्ट पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पीड़िता बोली- मैं बहुत दर्द में थी और...