26 वर्षीय अभिनेता और गायक एंसेल एलगोर्ट पर एक लड़की ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। फिल्म द फॉल्ट इन आवर के अभिनेता पर आरोप लगाने वाली लड़की ने कहा कि उसके 17वें जन्मदिन पर एंसेल ने उसकी बिना मर्जी के उसका यौन उत्पीड़न किया। ये घटना साल 2014 की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने ट्वीट कर कहा है उसके 17वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले एंसेल एलगोर्ट ने उसे सोशल मीडिया पर मैसेज भेजे थे। इसी के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
पीड़िता ने एक पोस्ट लिखकर कहा है कि यौन उत्पीड़न के दौरान वह काफी दर्द में थीं और रो रही थीं। इस घटना के बाद उसे पैनिक अटैक आने लगे और उन्हें थेरेपी का सहारा लेना पड़ा।
अपनी पोस्ट में पीड़िता ने लिखा है, 'मैं सिर्फ 17 साल की थी और वह अपनी उम्र के दूसरे दशक में था। उसने जानबूझकर मेरे साथ ऐसा किया। मैं यह इसलिए पोस्ट कर रही हूं ताकि मैं इन सबसे निकल सकूं और मैं जानती हूं कि मैं अकेली नहीं हूं और उसने दूसरी लड़कियों के साथ भी ऐसा किया है।'
अभिनेता इयान होल्म का 88 साल की उम्र में निधन, वर्ष 1981 में ऑस्कर के लिए हुए थे नामांकित