फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बच्चे चाहते हैं पिट और जोली

Tue, 25 Jun 2013 04:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एंजलीना जोली और ब्रैड पिट आठ बच्चे चाहते हैं। इन दोनों की ख्वाहिश अभी दो और बच्चों की है। जिनमें से एक बच्चा गोद लिया हो और दूसरा एंजलीना से पैदा हुआ।
विज्ञापन


एंजलीना और पिट के अभी 6 बच्चे हैं। जिनमें से दो जुड़वां बच्चे नॉक्स व विविएनी हैं। शिलोह के अलावा इन्होंने तीन बच्चे मैडॉक्स, पैक्स व जहारा गोद लिए हैं।

अब यह जोड़ी दो और बच्चे चाहती है। वेबसाइट ‘द सन डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक अब जोली मध्यपूर्व के देश जॉर्डन में सीरियाई शरणार्थियों से मिलने के बाद वहां से एक बेटी गोद लेना चाहती हैं जबकि एक बच्चे को जन्म देना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सूत्र ने कहा, “जोली व पिट का बच्चों के प्रति रवैया बहुत अच्छा है और जब आपके पहले से कई बच्चे हों तो कुछ और बच्चे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

वह सीरिया की स्थिति से बहुत आहत हुई हैं और मदद के लिए जॉर्डन से एक बच्चा गोद लेना चाहती हैं।”

सूत्र ने कहा कि जोली व पिट खुद के बच्चे को भी जन्म देना चाहते हैं। जल्द ही इस जोड़ी की तरफ से एक गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें