फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर अदाकारा सुएली ल्योन का हुआ निधन, लोलिता के किरदार से खूब बटोरी थीं सुर्खियां

Sat, 28 Dec 2019 04:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Suellyn Lyon - फोटो : social media
विज्ञापन

हॉलीवुड सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा सुएली ल्योन (Suellyn Lyon) का लॉस एंजेलिस में निधन हो गया है। वह 73 साल की थीं। सुएली ल्योन हॉलीवुड सिनेमा में अपने लोलिता के किरदार की वजह से मशहूर हुई थीं। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार सुएली ल्योन के दोस्त Phl Syracopoulos ने बताया कि उन्होंने आखिरी सांस गुरुवार को लॉस एंजेलिस में स्थिति अपने घर में ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 

विज्ञापन


सुएली ल्योन ने हॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया। उन्होंने साल 1962 में मशहूर निर्देशक स्टेनली कुब्रिक की फिल्म लोलिता में मुख्य किरदार निभाया था।  सुएली ल्योन ने जब यह किरदार निभाया था तो वह महज 14 साल की थीं। सुएली ल्योन का जन्म साल 1946 में अमेरिका के आयोवा में हुआ था। उनका परिवार कुछ समय बाद लॉस एंजेलिस में शिफ्ट हो गया था। सुएली ल्योन ने छोटी उम्र से ही टेलीविजन पर अभिनय करना शुरू कर दिया था। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

निर्देशक स्टेनली कुब्रिक ने शो The Loretta Young Show में सुएली ल्योन के अभिनय को काफी पसंद किया। जिसके बाद सुएली ल्योन ने लोलिता में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। इस किरदार के लिए सुएली ल्योन को गोल्डन ग्लोब अवार्ड से नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने द नाइट ऑफ द इगुआना (1964), द फ्लिम-फ्लैम मैन (1967), और एवल नाइवेल (1971) जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया। सुएली ल्योन आखिरी बार फिल्म एलीगेटर में नजर आई थीं, ये फिल्म साल 1980 में आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: Year Ender 2019: सनी देओल के बेटे से अमरीश पुरी के पोते तक, डेब्यू में फ्लॉप हुए ये स्टार किड्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें