फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों की वजह से रद्द हुआ अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट और ट्रैविस स्कॉट का शो, इटली में होना था कॉन्सर्ट

Mon, 01 Jun 2026 08:21 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kanye West and Travis Scott: अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट और ट्रैविस स्कॉट का इटली में होने वाले आगामी कॉन्सर्ट अब नहीं होगा। यह फैसला सुरक्षा कारणों की वजह से लिया गया है।
विज्ञापन
कान्ये वेस्ट और ट्रैविस स्कॉट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट और ट्रैविस स्कॉट का एक कॉन्सर्ट इटली में होना था, जो कि अब रद्द कर दिया गया है। इस बात से रैपर के फैंस बेहद निराश हैं। यह फैसला किन्हीं सुरक्षा कारणों की वजह से लिया गया है।

विज्ञापन

कब और कहां होने वाले था कॉन्सर्ट?
वैराइटी के अनुसार, यह कॉन्सर्ट जुलाई में इटली के उत्तरी शहर रेजियो एमिलिया के RCF एरिना में होने वाले था। ट्रैविस स्कॉट का शो 17 जुलाई को और कान्ये वेस्ट का शो 18 जुलाई को होना था। ट्रैविस स्कॉट के कॉन्सर्ट को सुरक्षा व्यवस्था की चिंताओं के कारण रद्द किया गया है, न कि उन पर किसी प्रतिबंध की वजह से।

रद्द होने की वजह
स्थानीय अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से इन्हें रद्द करने का आदेश दिया। दरअसल, कान्ये वेस्ट द्वारा अप्रैल में की गई यहूदी-विरोधी टिप्पणियों का कड़ा विरोध हो रहा था। शहर के यहूदी समुदाय, फासीवाद-विरोधी समूहों, ट्रेड यूनियनों और नेताओं ने इस कॉन्सर्ट को रोकने की मांग की थी।

'हेलवाट फेस्टिवल' की टीम ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे 18 जुलाई को कान्ये वेस्ट का शो इटली में ही किसी और जगह कराने की कोशिश कर रहे हैं, जो किसी दूसरे प्रशासनिक क्षेत्र में आता हो।

कान्ये के कॉन्सर्ट की शुरुआत 
कान्ये वेस्ट ने हाल ही में इस्तांबुल में एक बड़े कॉन्सर्ट के साथ अपने समर टूर की शुरुआत की है, जहां 1,18,000 लोग जुटे थे। इस शो में ट्रैविस स्कॉट भी उनके साथ मंच पर मौजूद थे। दोनों ने हाल ही में कान्ये के नए एल्बम 'बुली' (Bully) के गाने 'फादर' (Father) पर एक साथ काम किया है।
विज्ञापन

कान्ये के आगामी शो 
कुछ देशों में प्रतिबंधों के बावजूद कान्ये वेस्ट के अन्य शो तय शेड्यूल के अनुसार होंगे। 6 और 8 जून को नीदरलैंड्स में शो होगा। इसके अलावा 11 जुलाई को तिराना (अल्बानिया) और 25 जुलाई को प्राग में एक शो होगा।

यह भी पढ़ें: 'करीबी रहने के बावजूद', वाशु भगनानी ने रमेश तौरानी के साथ अपने पुराने रिश्तों पर की बात, बोले- 'उन्हें धोखा..'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें