फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर नामांकित निर्देशक जॉन सिंगलटन का 51 साल की उम्र में निधन

Tue, 30 Apr 2019 08:56 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जॉन सिंगलटन
विज्ञापन
ऑस्कर नामांकित निर्देशक जॉन सिंगलटन का निधन हो गया है। वह 51 साल के थे। जॉन सिंगलटन के परिवार ने इस खबर की पुष्टि की है कि लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाए जाने के तुरंत बाद जॉन का निधन हो गया।
विज्ञापन


जॉन को 21 अप्रैल को स्ट्रोक आने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों का कहना था कि यह एक हल्का स्ट्रोक है। लेकिन अब उनके निधन की खबर आ रही है।

लॉस एंजेलिस में जन्मे, सिंगलटन को 1990 के दशक में अफ्रीकी-अमेरिकी निर्देशकों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता था। साल 1992 में, सिंगलटन पहले अफ्रीकी-अमेरिकी फिल्म निर्माता बने, जिन्हें उनकी पहली ही फिल्म Boyz N The Hood के लिए ऑस्कर में नामांकन हासिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें