फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा के मामले में ऐंबर हर्ड ने पेश किए जॉनी डेप के खिलाफ सबूत

Sun, 14 Apr 2019 01:45 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Johnny Depp - फोटो : file photo
विज्ञापन
हॉलीवुड फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के एक्टर जॉनी डेप इन दिनों अपनी पूर्व पत्नी ऐंबर हर्ड को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों ऐंबर हर्ड ने जॉनी डेप पर शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का केस दर्ज करवाया था। 
विज्ञापन


मीडिया में चल रही ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार ऐंबर हर्ड के वकील ने खुलासा किया है कि जॉनी डेप ने एंबर हर्ड के साथ घरेलू हिंसा के अलावा सार्वजनिक तौर पर भी उनका शोषण करने की कोशिश की थी। खबरों की मानें तो जॉनी ने एक बार तो हिंसा के दौरान अपनी उंगली को भी चोटिल कर लिया था। इसका आरोप उन्होंने अपनी पत्नी पर मड़ा और इसके बाद जॉनी डेप ने एंबर हर्ड पर 347 करोड़ का मुकदमा करवाया था।

कोर्ट में पेश किए गए नए दस्तावेजों के अनुसार, 'साल 2013 में जॉनी डेप ने एंबर हर्ड के साथ मारपीट की और फिर उनकी चीजों को भी जलाया था। इसके अलावा 2014 में उन्होंने एंबर हर्ड के साथ प्लेन में भी बुरा बर्ताव किया था। खबरों की मानें तो एंबर हर्ड ने जॉनी डेप के साथ अपनी चैट के स्क्रीनशॉट्स भी कोर्ट को पेश किए हैं। 
विज्ञापन


बता दें साल 2016 में कोर्ट ने जॉनी डेप को अपनी पत्नी ऐंबर हर्ड से दूर रहने का आदेश दिया था। हर्ड ने आरोप लगाया था पूरे रिलेशनशिप के दौरान जॉनी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की है। उन्होंने कहा था कि डेप शराब और ड्रग जैसी चीजों का काफी अधिक सेवन करते हैं और इसलिए उन्हें उनके गुस्से से डर लगने लगा है। 

साल 2011 में एक फिल्म (द रम डायरी) के सेट पर डेप और हर्ड की मुलाकात हुई थी और तभी वह एक फ्रेंच एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में भी थे, जो पहले से ही दो बच्चों की मां थीं। साल 2015 में डेप और हर्ड ने काफी धूम-धाम से शादी रचाई थी और साल 2017 में दोनों का तलाक भी हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें