ट्विटर पर एम्बर हर्ड के ट्विटर अकाउंट की एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा है, यह अकाउंट मौजूद नहीं है। स्क्रीनशॉट को कैप्शन दिया गया था, एम्बर हर्ड ने अपना ट्विटर डिलीट कर दिया है। इस पर ट्विटर यूजर तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अच्छा है कि वह अपना ख्याल रख रही हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'एक्स बॉयफ्रेंड एलन ने उसे इसे हटाने के लिए कहा।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'उनके पास ब्लू टिक के लिए पैसे नहीं होंगे।' इसी तरह से लोग एम्बर के ट्विटर अकाउंट डिलीट करने को लेकर अटकलें लगा रहे हैं, लेकिन इसके बारे में सही जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Moose Wala Case: मूसेवाला हत्याकांड में शक के घेरे में आई गायिका जेनी जोहर, सिद्धू के पिता ने NIA पर उठाए सवाल
बता दें कि जॉनी डेप और एम्बर हर्ड 2010 में 'द रम डायरीज' की शूटिंग के दौरान मिले थे। इसके बाद 2015 में दोनों ने शादी की और एक साल बाद अलग हो गए और 2017 में उनका तलाक हो गया। जॉनी से अलग होने के बाद एम्बर ने एलन को डेट करना शुरू कर दिया था और 2016 में दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि दोनों का रिश्ता एक साल तक ही चला और अलग हो गए। लेकिन 2018 में दोनों के फिर साथ आने की खबरें सामने आईं और उन्होंने कुछ महीनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोबारा ब्रेकअप कर लिया।
Rajeev-Charu: पहले दी चारू को भाई राजीव से अलग होने की सलाह, अब सुष्मिता ने साधी चुप्पी? करीबी ने किया खुलासा