मुझे दोनों इंडस्ट्री में काम करना पसंद है
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे मेरी इंडियन फिल्मों से प्यार है। मैं बहुत खुश हूं कि वापस भारत में आकर वाराणसी फिल्म के लिए काम कर रही हूं। मैं कभी भी इन दोनों में से किसी एक को चुनना नहीं चाहूंगी। मैंने कभी ऐसा किया भी नहीं। मुझे लगता है कि मैं दोनों इंडस्ट्री के बीच संतुलन बनाकर चलती हूं और मुझे दोनों इंडस्ट्री में काम करना पसंद है। दोनों जगह काम करने का तरीका कई मायनों में अलग है, ठीक वैसे ही जैसे उनकी संस्कृतियां अलग होती हैं। लेकिन अब मेरा दिमाग दोनों तरीकों से सोचने का आदी हो चुका है। यह अपने आप में एक अनोखा, शानदार और मजेदार अनुभव है।’
प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्में
प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। उनके साथ लीड रोल में कार्ल अर्बन रहेंगे। ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो 25 फरवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।
साथ ही, प्रियंका चोपड़ा राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' की भी हिस्सा हैं। 'वाराणसी' फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू भी नजर आएंगो। यह फिल्म बड़े स्तर पर बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा लगातार भारत आ रही हैं। यह मच अवेटेड फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।