फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टेनेट' और 'वंडर वुमन 1984' के बाद ‘मुलान’ के रिलीज की तारीख भी बदली, अब इस दिन होगी रिलीज

Tue, 30 Jun 2020 02:39 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
मुलान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से हुए विश्वव्यापी लॉकडाउन के बाद पूरे सिनेमा जगत की हालत खराब है। यही कारण है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों की तारीखों में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्में 'टेनेट' और 'वंडर वुमन 1984' के साथ एक और फिल्म 'मुलान' के रिलीज की तारीख भी तीसरी बार बदल चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म अब 21 अगस्त को रिलीज होगी।

'मुलान' एक चीनी महिला योद्धा की कहानी है जिसको वाल्ट डिज्नी पिक्चर्स प्रोडक्शन कंपनी के अंतर्गत निकी कैरो ने निर्देशित किया है। डिज्नी के सह-अध्यक्ष एलन हॉर्न और एलन बर्गमैन ने कहा, 'इस महामारी की वजह से हमारी फिल्म 'मुलान' की रिलीज को बार-बार बदलना पड़ रहा है। आगे भी हम स्थिति के हिसाब से लचर रहेंगे। इससे हमारी फिल्म और इसमें समाहित आशा के संदेश को कोई हानि नहीं होने वाली है। फिल्म की निर्देशक निकी कैरो और हमारी फिल्म के कलाकारों और कर्मचारियों ने इस फिल्म को बहुत ही खूबसूरती से बनाया है। इस फिल्म का असली मजा सिर्फ सिनेमाघरों में ही लिया जा सकता है। इसलिए, हम विश्व स्तर पर इस फिल्म को बड़े पर्दे पर ही रिलीज करेंगे। ताकि, फिल्म का आकर्षण बना रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Wonder Woman 1984 - फोटो : instagram
बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया भर में लॉकडाउन लागू होने से पहले इस फिल्म को 27 मार्च को रिलीज करने का फैसला लिया गया था। जब लॉकडाउन के कारण अपने तय समय पर यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई तो इसके निर्माताओं ने इसे 24 जुलाई को रिलीज करने की ठानी थी। हालांकि, कई देशों में हालात अब भी बेकाबू हैं इसलिए अब यह फिल्म 21 अगस्त को रिलीज करना तय किया गया है। इसके अलावा क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'टेनेट' की तारीख भी 30 जुलाई से बदलकर 12 अगस्त कर दी गई है। वहीं 'वंडर वुमन 1984' के निर्माताओं ने भी हाल ही में इसकी तारीख को 2 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें