फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फ्रेंचाइजी में हुई महिला डाकू की एंट्री, मार्गोट रॉबी निभाएंगी ये किरदार

Sat, 27 Jun 2020 06:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन, मार्गोट रॉबी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक डिज्नी अपनी समुद्री डाकुओं की फिल्म सीरीज 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' में एक महिला डाकू जोड़ने जा रहा है। दरअसल, सीरीज में महिला डाकू तो पहले से ही हैं लेकिन इस नई फिल्म में महिला डाकू ही मुख्य भूमिका में नजर आएगी। और इस डाकू महिला के किरदार को निभाने के लिए चुना गया है हॉलीवुड की जानी मानी ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री मार्गोट रॉबी को। साथ ही इसकी पटकथा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है मार्गोट की पिछली फिल्म 'बर्ड्स ऑफ प्रे' की कहानी लिखने वाली क्रिस्टीना हडसन को।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मार्गोट डिज्नी की इस मशहूर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म की कहानी और बाकी के किरदारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। अभी तक फिल्म के निर्माताओं ने इसका नाम भी तय नहीं किया है। फिल्म अभी पूरी तरह से शुरुआती अवस्था में है। पाइरेट्स फ्रेंचाइजी से इस फिल्म का सिर्फ इतना लेना देना होगा कि इसका कलेवर वही होगा, इसके अलावा इस फिल्म की कहानी बिल्कुल नई होगी।

विज्ञापन

पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन - फोटो : Social Media
पाइरेट्स फ्रेंचाइजी की एक और रिबूट वर्जन बनाने की घोषणा हो चुकी है जिसकी कहानी पर 'टेड इलियट' और 'चेर्नोबिल' जैसी फिल्मों की रचना करने वाले क्रेग माजिन कर रहे हैं। 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फ्रेंचाइजी की वजह से हॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता जॉनी डेप को फिल्म जगत में जैक स्पैरो के नाम से भी जाना जाता है। इस फिल्म सीरीज की अब तक पांच फिल्में आ चुकी हैं और जॉनी इस फ्रेंचाइजी से शुरुआत से ही जुड़े हुए हैं।

वहीं, मार्गोट रॉबी को अंतिम बार डीसी फिल्म्स की इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'बर्ड्स ऑफ प्रे' में देखा गया है। भविष्य में मार्गोट को वह वर्ष 2018 में आई फिल्म 'पीटर रैबिट' के दूसरे भाग में फ्लॉप्सी रैबिट की आवाज में सुना जाएगा। साथ ही वह वर्ष 2016 में आई फिल्म 'सुसाइड स्क्वॉड' के सीक्वल में भी नजर आएंगी।

पढ़ें: अमेरिकी रैपर ह्यूई की गोली मारकर हत्या, 32 की उम्र में ली आखिरी सांस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें