फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ की सफलता के बाद फैंस को मार्वल का तोहफा, शुरू होगा पीटर पार्कर का नया सफर

Tue, 04 Aug 2026 04:41 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Marvel working On Spider Man 5: फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने दुनियाभर में अच्छी खासी कमाई करते हुए 'अवेंजर्स- एंडगेम' तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब इस फिल्म और स्पाइडर मैन की लोकप्रियता को देखते हुए मार्वल स्टूडियोज ने ‘स्पाइडर मैन 5’ की घोषणा की है।
विज्ञापन
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे रिव्यू - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। इसी बीच मार्वल स्टूडियोज ने स्पाईडी के दीवानों के साथ एक नई खुशखबरी साझा की है। मार्वल स्टूडियोज के निर्देशक केविन फीग ने मंगलवार को ऑफिशियल तौर पर ‘स्पाइडर मैन 5’ की घोषणा की है।

विज्ञापन

इसके साथ ही निर्माता एमी पास्कल ने यह भी उम्मीद जताई है कि इस नए प्रोजेक्ट में निर्देशकडेस्टिन डैनियल क्रेटन की वापसी हो सकती है। वैरायटी से हुई बातचीत में एमी ने कहा, ‘योजनाएं हमेशा बनी रहती हैं।'

टाॅम हाॅलैंड नहीं होंगे इसका हिस्सा!
हालांकि, मार्वल और उसकी क्रिएटिव टीम पहले से ही आगे की योजना बना रहे हैं। टीम ने फिल्म के बारे में कई बातें बताई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता टॉम हॉलैंड अब दोबारा स्पाइडर मैन के किरदार में नजर नहीं आएंगे। टॉम अब एक वर्ल्ड टूर के बाद आराम करने जा रहे हैं। इस दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड जेंडाया के साथ कुछ सुकून भरे पल साथ बिताएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक क्रेटन करेंगे कोशिश  
इससे पहले निर्माता एमी पास्कल ने डेडलाइन को दिए अपने इंटरव्यू में निर्देशक डेस्टिन डैनियल क्रेटन की वापस पर भी बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या क्रेटन आगामी पार्ट में वापसी करेंगे? तो इसके जवाब में पास्कल ने कहा कि ‘अगर डेस्टिन हमारी बात मान जाएं तो यह जरूर होगा।’ पास्कल की मानें तो अगर डेस्टिन मान गए तो ‘स्पाइडर मैन 5’ का निर्देशन वही करेंगे।

विज्ञापन

स्पाइडर मैन - फोटो : अमर उजाला

‘स्पाइडर मैन' ने तोड़े कई रिकॉर्ड
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में  कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म भारत में पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं  2026 में पहले हफ्ते में 'धुरंधर 2' के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें