अदिति राव हैदरी ने आज फ्रेंच रिवेरा के पास अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अदिति स्ट्राइपड बैकलेस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं।
अदिति इस तस्वीर में फ्रेंच रिवेरा के सामने साइकिल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी साइकिल की बासकेट में व्हाइट रंग के खूबसूरत फूल नजर आ रहे हैं।
अदिति के आज के लुक की बात करें तो इस लुक को रिया कपूर ने बाकी फैशन डिजाइनर के साथ तैयार किया है। इस नए लुक में अदिति का लुक काफी कूल लग रहा है।
इस नए लुक में अदिति ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइपड बैकलेस ड्रेस के साथ ब्लैक रंग के सनग्लासेस पहने बेहद ही कूल अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
अदिति के इस नए लुक पर उनके पति और अभिनेता सिद्धार्थ ने प्यारा कमेंट किया है। सिद्धार्थ ने कमेंट में लिखा, 'रंग में ब्लैक एंड व्हाइट'
कान से अदिता का यह नया लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अदिति के फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं और साथ ही लाल दिल वाले इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ ने छूए स्वामी चिदानंद सरस्वती के चरण, लिया आशीर्वाद; वायरल वीडियो पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया