फ्रेंच सिनेमा की अभिनेत्री Adele Haenel ने मशहूर निर्देशक Christophe Ruggia पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। Adele का आरोप है कि Christophe ने उस समय उनके साथ यौन उत्पीड़न किया था जब वह 15 साल की थीं। फ्रांस की वेबसाइट मीडियापार्ट की खबर के अनुसार Christophe ने Adele को साल 2002 में आई अपनी फिल्म द डेविल्स में अभिनय करने का मौका दिया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान Christophe ने Adele अनचाहे तरीके से छुआ और किस किया।
खबर के अनुसार Adele ने अपनी साथ हुई इस घटना के बारे में कई बार लोगों को बताने की कोशिश की, लेकिन लोगों को उनकी बात एक पब्लिसिटी स्टंट लगी। Adele का यह मामला मीटू अभियान से पहले भी भी।
अब उन्होंने कहा कि माइकल जैक्सन की डॉक्यूमेंट्री लीविंग नेवरलैंड देखने के बाद उनके अंदर ये साहस आया कि वह अपनी साथ हुई घटना को दुनिया को बता सके। वहीं निर्देशक Christophe ने Adele के इन सभी आरोपों को बिल्कुल गलत बताया है। Christophe ने कहा है कि उन्होंने और हेनेल ने एक "पेशेवर और स्नेही" रिश्ते का आनंद लिया था, जो किसी भी तरह से अप्रिय नहीं था।
पढ़ें: शोहरत से खत्म हुआ था ये म्यूजिक बैंड, आरडी बर्मन भी इस्तेमाल करते थे इनकी धुनें