मशहूर एक्टर रॉबर्ट कैराडाइन ने 71 वर्ष की आयु में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 'रिवेंज ऑफ द नर्ड्स 'और 'लिजी मैकगायर' ने एक्टर को काफी पॉपुलर कर दिया था। रॉबर्ट अपने मानसिक स्वास्थ से काफी समय से जूझ रहे थे।
बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थे अभिनेता
हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट कैराडाइन काफी समय से खराब मानसिक हालत का शिकार थे। उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर था जिससे वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। बीते सोमवार को कैराडाइन परिवार ने 'डेडलाइन' को दिए बयान में कहा, ‘ हम बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे पिता, दादा, चाचा और भाई रॉबर्ट कैराडाइन का निधन हो गया है। इस बुरे संसार में भी हमारे बॉबी ने अपने आस-पास के लोगों की काफी मदद की। उनके चले जाने से हम सब काफी दुखी हैं।'