फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 साल पुरानी गलती के लिए लियाम नीसन ने अब मांगी माफी, मारना चाहते थे अश्वेत व्यक्ति को

Sun, 31 Mar 2019 01:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
liam neeson - फोटो : social media
विज्ञापन
हॉलीवुड के मशहूर एक्टर लियाम नीसन ने अपनी 40 साल पुरानी एक गलती पर अब माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि 40 साल पहले उनकी एक महिला मित्र ने एक अश्वेत व्यक्ति पर रेप करने का आरोप लगाया था और इसके बाद वह उस व्यक्ति को मारना चाहते थे।
विज्ञापन


हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे लियाम नीसन ने कहा- '40 साल पहले मैं एक अश्वेत व्यक्ति को मारने के लिए क्लब के बाहर हथियार लेकर खड़ा था,क्योंकि मेरी एक महिला मित्र ने उस पर रेप करने का आरोप लगाया था।' इसके लिए लियाम नीसन ने कहा है- 'इस तरह के अस्वीकार्य विचार और काम के लिए मैं माफी मांगता हूं।'

उन्होंने आगे कहा- 'मैं नस्लवादी नहीं हूं। मैंने आज उस बात को याद किया और महसूस करता हूं कि मैंने ऐसे समय में कई लोगों को चोट पहुंचाई जब भाषा इतनी हथियारबंद होती थी और निर्दोष लोगों के एक पूरे समुदाय को उनके काम के लिए निशाना बनाया जाता है।, इसलिए मुझे लगता है कि मैं जो कर रहा था वह एकदम गलत था।'आपको बता दें कि लियाम नीसन ने कोल्ड परसूट, टेकन और द ग्रे जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। कोल्ड परसूट हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें