इस साल सितंबर में होने वाले एमी अवार्ड्स (Emmy Awards) को लेकर एबीसी और टेलीविजन अकादमी अपनी कमर कसने पर लगे हैं हालाकि इसे लेकर उनकी योजना क्या है इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
वैरायटी के साथ बात करने वाले सूत्रों ने पुष्टि की है कि जून में इसे लेकर कोई जानकारी बाहर आ सकती है। कोरोना वायरस की वजह से सारी तैयारियां धीमी पड़ गई हैं।
उधर टेलीविजन अकादमी ने पहले ही चरण की वोटिंग जुलाई में स्थानांतरित कर दी है, और इसके नामांकन की घोषणा 28 जुलाई को की जाएगी। इस बीच 20 सितंबर को होने वाले समारोह पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है।
एबीसी के अधिकारी रॉब मिल्स ने कहा, 'कार्यक्रम के आकार और रूप के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। हमारे पास अभी समय है और इसका हम लाभ उठाएंगे। महामारी के बीच बहुत सारे टेलीविजन कार्यक्रम प्रसारित होते रहे हैं, जबकि फिल्म थिएटरों को बंद कर दिया गया। हाल के महीनों में कुछ फिल्मों को डिजिटल रूप से जारी किया गया है।'
मिल्स ने कहा कि Emmy Awards की मेजबानी जिमी किम्मेल विकल्प हो सकते हैं क्योंकि वो पहले भी इस टेलीकास्ट की मेजबानी कर चुके हैं और अभी वो अपने घर से एबीसी की देर रात कवरेज का नेतृत्व कर रहे हैं। मिल्स ने बताया कि एबीसी और टीवी अकादमी लॉस एंजिल्स माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में होने वाले समारोह में कई तरह के बदलाव कर सकता है। यहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो सकता और वहां मेहमानों की संख्या में भी कमी हो सकती है।
एमटीवी 30 अगस्त ब्रुकलिन के बार्कलेज सेंटर से अपने वीडियो संगीत पुरस्कारों को प्रसारित करने की योजना बना रहा है, इसलिए इसकी सफलताएं या असफलताएं इस बात को प्रभावित कर सकती हैं कि एमी को कैसे बढ़ाया जाए।
फोर्ब्स का दावा, काइली जेनर नहीं है बिलेनियर, मैगजीन से बोला गया झूठ