फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Julian Sands: अ रूम विद अ व्यू फेम जूलियन सैंड्स पांच दिन से लापता, अमेरिकी माउंटेन रेंज में कर रहे थे हाइकिंग

Thu, 19 Jan 2023 08:17 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'ए रूम विद ए व्यू'  सहित कई ऑस्कर-नामांकित फिल्मों के लिए प्रसिद्ध जूलियन सैंड्स दक्षिणी कैलिफोर्निया के पहाड़ों में पांच दिनों से लापता हैं। वह अमेरिकी माउंटेन रेंज में हाइकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
जूलियन सैंड्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जूलियन सैंड्स को लेकर एक खबर सामने आ रही है। 'अ रूम विद अ व्यू'  सहित कई ऑस्कर-नामांकित फिल्मों के लिए प्रसिद्ध जूलियन सैंड्स दक्षिणी कैलिफोर्निया के पहाड़ों में पांच दिनों से लापता हैं। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वह अमेरिकी माउंटेन रेंज में हाइकिंग कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि जूलियन सैंड्स पिछले हफ्ते शुक्रवार को माउंट बाल्दी से लापता हो गए हैं।

विज्ञापन


अभिनेता की तलाश शुरू
अधिकारियों ने बताया कि खोज और बचाव दल की टीम सैन गेब्रियल माउंटेन में जूलियन सैंड्स की तलाश कर रही थी, लेकिन वहां की स्थिति और हिमस्खलन के जोखिम के कारण शनिवार को अभिनेता की तलाश को स्थगित करना पड़ा। हालांकि केवल जमीनी तलाश को रोका गया है, अधिकारियों ने कहा कि हेलीकॉप्टर और ड्रोन के जरिए अभी भी तलाश जारी है। वहीं, दक्षिणी कैलिफोर्निया में तूफानों ने कहर बरपाया है, जहां हाल ही में दो अन्य हाइकर्स की मौत हो गई।
Asin-Rahul Love Story: पहली नजर में ही असिन को दिल दे बैठे थे राहुल शर्मा, गजनी जैसी है एक्ट्रेस की लव स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आए नजर
जूलियन सैंड्स ने फिल्मों ही नहीं टीवी और ड्रामा सीरीज में भी काम किया है। वह 1985 में निर्देशक जेम्स आइवरी के ब्रिटिश रोमांस 'अ रूम विद अ व्यू' में हेलेना बोनहम कार्टर के साथ नजर आए थे। वहीं, 1989 की 'वॉरलॉक', 1990 की 'अर्चनोफोबिया', 1991 की 'नेकेड लंच',  1993 की 'बॉक्सिंग हेलेना' और 1995 की 'लीविंग लास वेगास में उनके अभिनय की सराहना की गई है।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी अर्जुन की 'कुत्ते', 'थुनिवु'-'वरिसु' का शानदार प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें