फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emmy Awards: एमी अवॉर्ड के लिए नामांकित हुआ '60 मिनट्स', डोनाल्ड ट्रंप ने शो पर किया है 20 अरब डॉलर का मुकदमा

Fri, 02 May 2025 08:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

60 Minutes: एमी अवॉर्ड के लिए 60 मिनट्स शो को नामांकित किया गया है। इस शो में कमला हैरिस का साक्षात्कार प्रसारित हुआ था, जिसे देखकर ट्रंप का गुस्सा फूट पड़ा था।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई वीडियो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी टीवी शो '60 मिनट्स' का एक साक्षात्कार इन दिनों फिर सुर्खियों में है। इस साक्षात्कार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा भड़काया दिया था। अब इसी शो को प्रतिष्ठित एमी अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया है। यह साक्षात्कार कमला हैरिस का था, जिसके खिलाफ ट्रंप ने सीबीएस नेटवर्क पर 20 अरब डॉलर का मुकदमा ठोका है। आइए जानते हैं कि इस विवाद की पूरी कहानी क्या है और क्यों यह इतना चर्चा में है।

विज्ञापन

Waves 2025: शेखर कपूर के रसोइए ने ChatGPT की मदद से लिखी 'मिस्टर इंडिया 2' की स्क्रिप्ट, निर्देशक का खुलासा

साक्षात्कार ने ट्रंप को किया था नाराज
पिछले साल '60 मिनट्स' पर कमला हैरिस का साक्षात्कार प्रसारित हुआ था। ट्रंप  का दावा है कि इस साक्षात्कार को गलत तरीके से संपादित किया गया ताकि उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को बेहतर दिखाया जा सके। इस साक्षात्कार को अब 'आउटस्टैंडिंग एडिटेड इंटरव्यू' श्रेणी में एमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। यह पुरस्कार समारोह जून के अंत में होगा, जहां '60 मिनट्स' का मुकाबला सेलीन डायोन, सुप्रीम कोर्ट जज केतनजी ब्राउन जैक्सन, पोप फ्रांसिस और बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्रिनर के साक्षात्कारों से होगा।
Hit 3 And Retro Box Office Collection: पहले ही दिन छा गईं 'रेट्रो', 'हिट 3' की कमाई भी रही लाजवाब
 

ट्रंप के साथ चल रही बात
इस साक्षात्कार ने सीबीएस न्यूज को मुश्किल में डाल दिया है। सीबीएस का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया, लेकिन उनकी मूल कंपनी पैरामाउंट ग्लोबल कथित तौर पर ट्रंप के साथ समझौते की बातचीत कर रही है। कई सीबीएस पत्रकार इस समझौते के खिलाफ हैं। इस विवाद के बीच '60 मिनट्स' के पूर्व कार्यकारी निर्माता बिल ओवेन्स ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि इस साक्षात्कार के बाद उन पर कॉरपोरेट पाबंदियां लगाई गईं। यह मामला अब ट्रंप प्रशासन के एफसीसी चेयरमैन की जांच के दायरे में भी है।
विज्ञापन

अब इस अखबार पर भड़के ट्रंप
ट्रंप ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस साक्षात्कार को लेकर फिर से नाराजगी जताई। इस बार उनका गुस्सा न्यूयॉर्क टाइम्स पर भी निकला। दरअसल, मंगलवार को न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक लेख में कहा था कि कानूनी विशेषज्ञ ट्रंप के मुकदमे को बेबुनियाद मानते हैं और यह सीबीएस के लिए आसान जीत होगी। ट्रंप ने इसे 'ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम' करार दिया और अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। जवाब में न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा, “हम प्रशासन की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।”

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें