फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood Celebrities: रिहाना से लेकर कार्डी बी तक, 2025 में इन हॉलीवुड सितारों के घर गूंजेगी किलकारियां

Sun, 21 Sep 2025 01:03 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hollywood Celebs Who Are Expecting This Year: इस साल हॉलीवुड में कई सेलेब्स के घर खुशियां दस्तक देने वाली हैं। कई सितारे माता-पिता बनने वाले हैं। 
विज्ञापन
हॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2025 हॉलीवुड के लिए काफी यादगार साबित होने जा रहा है, क्योंकि इस साल कई बड़े सितारे न सिर्फ प्रोफेशनल अचीवमेंट्स के कारण सुखियों में हैं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस साल हॉलीवुड में कई फैंस के लिए खास खुशखबरी आने वाली है। चलिए जानते हैं किन-किन सेलेब्स के घर इस साल खुशियां दस्तक देने वाली हैं।

विज्ञापन

रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया
रिहाना
रिहाना अपने परिवार में तीसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। अपने दो बेटों एथल्सटन मेयर्स और रायट रोज मेयर्स के बाद रिहाना अब एक बार फिर मां बनने वाली हैं। फैंस के लिए यह खबर खुशी और उत्साह लेकर आई है। उनके परिवार और चाहने वालों के बीच यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह खबर भी पढ़ें: Disha Parmar Rahul Vaidya: 'बेइंतहा प्यार करते हैं', दिशा-राहुल ने मनाया बेटी का जन्मदिन; सेलेब्स ने दी बधाई

कार्डी बी - फोटो : इंस्टाग्राम @iamcardib
कार्डी बी
पावरफुल और मशहूर रैपर कार्डी बी भी इसी साल अपने चौथे बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। सीबीएस न्यूज के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि यह उनके बॉयफ्रेंड के साथ पहला बच्चा होगा। कार्डी बी ने कहा कि वह अपने काम और नए जीवन के बीच संतुलन बनाने के लिए बेहद उत्साहित और खुश महसूस कर रही हैं। उनका कहना था कि वह खुद को मजबूत और पॉवरफुल महसूस कर रही हैं, क्योंकि वो दोनों ही अपने पेशे और पर्सनल जीवन में नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं।

पीट डेविडसन  - फोटो : एक्स
पीट डेविडसन 
कॉमेडियन पीट डेविडसन और मॉडल एल्सी ह्यूइट भी इस साल पेरेंट्स बनने वाले हैं। ह्यूइट ने 16 जुलाई को इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी साझा की और साथ ही कुछ प्यारी तस्वीरें और वीडियो भी अपने फैंस के साथ साझा किए। इस खबर के आने के बाद उनके फैंस बेहद उत्साहित नजर आए और सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

किम्बर्ली स्टुअर्ट - फोटो : एक्स
किम्बर्ली स्टुअर्ट
रॉड स्टुअर्ट की बेटी किम्बर्ली स्टुअर्ट इस साल के आखिरी में अपने बेटे का स्वागत करने वाली हैं। किम्बर्ली ने 17 मार्च को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ साझा की। यह किम्बर्ली का दूसरा बच्चा होगा। उनके पहले से 13 साल की बेटी डेलिला हैं, जो उनके एक्स पार्टनर बेनिसियो डेल टोरो की बेटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें