फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jonathan Majors: मार्वल स्टार जोनाथन ने पूर्व प्रेमिका का गला घोंटने की बात स्वीकारी, ऑडियो आया सामने

Tue, 18 Mar 2025 10:47 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jonathan Majors: मार्वल फिल्मों में 'कॉन्ग द कॉन्करर' से पहचाने जाने वाले जोनाथन मेजर्स का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी पूर्व प्रेमिका का गला घोंटने की बात स्वीकार कर रहे हैं। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
जोनाथन मेजर्स - फोटो : इंस्टाग्राम- @theofficialjonathanmajorsfanpg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता जोनाथन मेजर्स को अपनी पूर्व प्रेमिका ग्रेस जब्बारी को परेशान करने के मामले में दोषी पाया गया था। अब इस मामले में इन दोनों के बीच के झगड़े का एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आया है, जिसमें अभिनेता उन्हें उत्पीड़न करने और गला घोंटने की बात स्वीकार कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर अभिनेता ने क्या कहा इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में…

तुमने मेरा गला घोंट दिया..

विज्ञापन

रोलिंग स्टोन द्वारा प्राप्त एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में अभिनेता और उनकी पूर्व पत्नी जब्बारी के बीच की बातचीत सामने आई है। यह ऑडियो सितंबर 2022 का बताया जा रहा है। इसमें जब्बारी ने अभिनेता जोनाथन से बात करते हुए अपने ऊपर किए हमले को लेकर सवाल किया है। उस टेप में वह कहती हैं कि जोनाथन ने उनका गला घोंटा, उन्हें कार में धक्का दिया। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा हां, उन्होंने यह सब किया। 

यह खबर भी पढ़ें: Navin Nischol: पहली फिल्म से रातोंरात स्टार बनें नवीन निश्चल, पहली पत्नी ने दिया तलाक-दूसरी की वजह से गए जेल

क्या था दोनों के बीच विवाद?

विज्ञापन

साल 2023 में इन दोनों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। इसमें मेजर्स पर उनकी पूर्व पत्नी ब्रिटिश डांसर ग्रेस जब्बारी ने अपने ऊपर तीसरे दर्जे के हमले और दूसरे दर्जे के उत्पीड़न का केस दर्ज किया था। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में कहा था कि ब्रुकलिन में एक बार जब दोनों साथ में घर वापस लौट रहे थे तब टैक्सी में उनकी जोनाथन से बहस हो गई। इसी बहस के बीच जोनाथन ने उनसे मारपीट की, जिससे महिला के सिर, पीठ के अलावा कान के पीछे और चेहरे पर चोटें आईं। हालांकि, इस मामले में अभिनेता जेल जाने से बच गए थे, लेकिन उन्हें मार्वल स्टूडियोज ने अपनी आगामी फिल्मों से हटा दिया था।

यह खबर भी पढ़ें: Movie Release: ईद पर भाईजान, तो दीवाली और क्रिसमस पर इन एक्टर्स का रहता है बोलबाला, फिल्में करती हैं बंपर कमाई

जोनाथन मेजर्स का वर्कफ्रंट

विज्ञापन

जोनाथन मेजर्स एक हॉलीवुड अभिनेता हैं। वह आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘क्रीड 3’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने डैमियन की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें