जोनाथन को बचाने की कोशिश की गई
घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और जोनाथन को बचाने की हर कोशिश की गई, लेकिन गहरी चोटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। चश्मदीदों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, हालांकि गोली चलाने की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
ये खबर भी पढ़ें:
Khan Sir Marriage: समाने आई खान सर की पत्नी की पहली तस्वीर, रिसेप्शन पार्टी के फोटो-वीडियो वायरल
फिल्मी सफर और योगदान
बता दें जोनाथन जोस का करियर हॉलीवुड में बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने एनिमेटेड सीरीज 'किंग ऑफ द हिल' के दूसरे सीजन से लेकर तेरहवें सीजन तक जॉन रेडकॉर्न की आवाज दी थी। इस किरदार के जरिए उन्होंने नेटिव अमेरिकन समुदाय की आवाज को स्क्रीन पर मजबूती से पेश किया।
इसके अलावा 'पार्क्स एंड रिक्रिएशन' में चीफ केन होटेट के रोल में भी उन्होंने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। वहीं ‘टुल्सा किंग’, ‘रे डोनोवन’, ‘ट्रू ग्रिट’ और ‘द मैग्नीफिसेंट सेवन’ जैसी कई फिल्मों और शो में भी उन्होंने अहम भूमिकाएं निभाईं। उनकी प्रतिभा और योगदान को खास तौर पर नेटिव अमेरिकन समाज में एक प्रतिनिधि स्वर के रूप में देखा जाता था। उनके निधन से ये समुदाय गहरे शोक में डूबा है।
फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर
जैसे ही खबर फैली, सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। प्रशंसकों, साथियों और सह-कलाकारों ने उनकी कला, गर्मजोशी और प्रतिभा को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। कई कलाकारों ने उन्हें एक प्रेरणादायक शख्सियत बताया जो अपने काम के जरिए समाज में गहरा प्रभाव छोड़ते थे। फिलहाल पुलिस इस दुखद घटना की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती पूछताछ में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच झगड़ा किस वजह से हुआ था।