फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Capodice Death: 'ऐस वेंचुरा' अभिनेता जॉन कैपोडिस का निधन, 83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Thu, 02 Jan 2025 08:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

John Capodice Death: ऐस वेंचुरा और जनरल हॉस्पिटल में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर जॉन कैपोडिस का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मृत्यु का कारण अभी अज्ञात है।
विज्ञापन
जॉन कैपोडिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐस वेंचुरा और जनरल हॉस्पिटल में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता जॉन कैपोडिस का निधन हो गया है। उन्होंने 83 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। हालांकि मृत्यु का कोई कारण नहीं बताया गया। 1941 में शिकागो, इलिनोइस में जन्मे जॉन कैपोडिस ने 1964 से 1966 तक कोरियाई संघर्ष के दौरान अमेरिकी सेना में सेवा की। उन्होंने 1970 के दशक में अभिनय की ओर कदम बढ़ाया और एबीसी धारावाहिक रयान्स होप में एक भूमिका के साथ अपनी शुरुआत की, जहां वे लॉयड लॉर्ड के रूप में छह एपिसोड में दिखाई दिए।

विज्ञापन

Bigg Boss 18: इस बार वीकेंड का वार होगा धमाकेदार, राम चरण, सोनू सूद और कियारा करेंगे शिरकत

जॉन कैपोडिस के शोज और फिल्में
जॉन कैपोडिस का टेलीविजन करियर अच्छा रहा। अभिनेता ने कई लोकप्रिय कार्यक्रमों में अतिथि भूमिकाएं शामिल थीं, जिनमें सीनफील्ड, सीएसआई, एलेन, अदर वर्ल्ड, नॉट्स लैंडिंग, लॉ एंड ऑर्डर, विल एंड ग्रेस, स्पेंसर: फॉर हायर, केट एंड एली, ऐज द वर्ल्ड टर्न्स, मूनलाइटिंग, मर्फी ब्राउन, मेलरोज प्लेस, मैड अबाउट यू, डायग्नोसिस मर्डर, सिक्स फीट अंडर, द वेस्ट विंग और मर्डर, शी रोट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: विवादों में रहने वाले भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का छलका दर्द, बोले-‘आज पैसे है लेकिन…’

जॉन कैपोडिस का परिवार
उन्होंने 1994 से 1996 तक छह एपिसोड में जनरल हॉस्पिटल में कारमाइन सेरुल्लो की भूमिका निभाई। जॉन कैपोडिस एक समर्पित पारिवारिक व्यक्ति थे, जिन्हें उनकी पत्नी, दो बेटियों और चार पोते-पोतियों से बहुत प्यार था। उन्हें जानने का सौभाग्य पाने वाले सभी लोग उन्हें याद करेंगे। जॉन कैपोडिस का करियर दशकों तक चला और उन्होंने अपने दर्शकों और मनोरंजन उद्योग दोनों पर अमिट छाप छोड़ी।
Jacqueline Fernandez: लोकप्रिय होना मुझे प्रभावित नहीं करता, मैं सिर्फ जैकलीन हूं, शोहरत मेरी पहचान नहीं है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें