'बूंग' ने रचा इतिहास
'बूंग' वही फिल्म है जिसने पहली बार किसी भारतीय फिल्म के तौर पर बाफ्टा अवॉर्ड जीता है। ‘बूंग’ ने 79वें ब्रिटिश अकैडमी फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बाफ्टा ऑनर जीतकर इतिहास बना दिया। फिल्म ने बाफ्टा जीतते समय 'जूटोपिया 2', 'लिलो एंड स्टिच' और 'आर्को' जैसी फिल्मों के साथ मुकाबला किया
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 6 मार्च को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लक्ष्मीप्रिया देवी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स के तहत बनी है।