हर कोई होली के त्योहार का उत्सव मना रहा है। फिल्मी सितारे भी पीछे नहीं हैं। कई सेलेब्स ने अपने करीबियों और परिवार के साथ होली खेली है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करके लोगों को बधाई दी है। जिन सेलेब्स ने होली के मौके पर तस्वीरें शेयर की हैं उनमें जावेद अख्तर, कैटरीना कैफ, वरुण धवन और रवीना टंडन जैसे सितारे शामिल हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने होली खेलते हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक जोनस का कंधा पकड़ कर हंस रही हैं।
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीर शेयर की है। इसमें वह रंग लगाए हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने फैंस को होली शुभकामनाएं दी हैं। फैंस इसे लाइक कर रहे हैं।
जावेद अख्तर
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल है, जिसमें जावेद अख्तर अपनी बीवी शबाना अजमी को रंग लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
अनन्या पांडे
होली के दिन अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी होली वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह परिवार और अपने पालतू कुत्ते के साथ नजर आ रही हैं।
शबाना आजमी
शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर होली के रंग में रंगी हुई एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं।
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर ने होली के मौके पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। उनके साथ जावेद अख्तर और शबाना आजमी भी नजर आ रहे हैं।
राशा थडानी
राशा थडानी ने होली खेलते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक तस्वीर में वह रंग वाली बंदूक लिए हुए नजर आ रही हैं। एक और तस्वीर में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पोज दिए हैं।
मिलिंद सोमन-अंकिता कोंवर
मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर ने होली खेली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेता के साथ एक तस्वीर शेयर की है।