फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: होली पर बढ़ी 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कैसा रहा कलेक्शन

Wed, 04 Mar 2026 08:06 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: होली के मौके पर जहां कई फिल्मों का कलेक्शन बढ़ा है, वहीं कई फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द केरल स्टोरी 2' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर पा रही है। हालांकि मंगलवार को इसके कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है। 'अस्सी' की कमाई भी काफी कम है। 'ओ रोमियो' का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। 'स्क्रीम 7' दर्शकों को तरस रही है। 
विज्ञापन

द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
द केरल स्टोरी 2
27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई धीमी रफ्तार से जारी है। मंगलवार को इसने 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को फिल्म की कमाई 2.50 करोड़ रुपये रही थी। रविवार को इसने 4.75 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इसने 75 लाख रुपये से खाता खोला था। पांच दिनों में इसने कुल 16.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

अस्सी फिल्म का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अस्सी
तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म 'अस्सी' को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। पहले दिन से ही फिल्म को उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं। मंगलवार को इस फिल्म ने 36 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने 23 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 9.09 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा हैं।

ओ रोमियो ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
ओ रोमियो
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओ रोमियो' की कमाई अब लाखों में सिमट गई है। रविवार के बाद फिल्म का कलेक्शन घटा है। मंगलवार को इसने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। सोमवार को इसने 65 लाख रुपये कमाए थे। अब तक इस फिल्म का कलेक्शन 66.70 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

स्क्रीम 7 - फोटो : सोशल मीडिया
स्क्रीम 7
अमेरिकी फिल्म 'स्क्रीम 7' को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। मंगलवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 12 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने सोमवार को 16 लाख रुपये कमाए थे। भारत में अब तक इस फिल्म ने 1.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें