फिल्म 'केसरी 2' के बाद सिनेमाघरों में यूं तो अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' महफिल लूट रही है। कल 01 मई को रिलीज हुई फिल्म ने धांसू ओपनिंग ली और आज भी अच्छी कमाई की है। मगर, इसी फिल्म के साथ सिनेमाघरों में कल दो साउथ फिल्मों रेट्रो और हिट 3 ने भी दस्तक दी थी। इन फिल्मों को भी दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। जानते हैं आज दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा?