फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramesh Gupta Passed Away: निर्देशक रमेश गुप्ता का निधन, हिंदी सीरियल 'परंपरा' का किया था निर्देशन

Sat, 28 Dec 2024 05:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramesh Gupta Passed Away: निर्देशक रमेश गुप्ता का निधन हो गया है। उन्हें हिंदी सीरियल 'परंपरा' का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है। 
विज्ञापन
Breaking News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक रमेश गुप्ता का निधन हो गया है। उन्हें हिंदी सीरियल 'परंपरा' का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है। निर्देशक की मौत के कारणों का खुलासा होना बाकी है। उनके द्वारा निर्देशित किया गया हिंदी टीवी सीरियल 'परंपरा' लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ था। सीरियल की बात करें तो 'परंपरा' को 1993 में जी टीवी पर प्रसारित किया गया था। 

विज्ञापन

Sikandar Teaser: सलमान और साजिद की जोड़ी ने फिर ढाया कहर, ‘सिकंदर’ के टीजर में एक तीर से किए दो शिकार 

पांच साल तक टीवी पर प्रसारित हुआ 'परंपरा' शो
यह शो पांच साल की अवधि तक चला और इसने कंपनी को भारत में टेलीविजन सामग्री के अग्रणी निर्माताओं में से एक बना दिया। शो 'परंपरा' के 261 एपिसोड थे। सीरियल के निर्देशन के लिए रमेश गुप्ता को खूब सरहाना भी प्राप्त हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Govinda wife Sunita Ahuja: सुनीता ने कहा-मैंने गोविंदा को एक्टिंग-डांस सिखाया है, साथ में करने वाली थी फिल्म 

टीवी शो के 'परंपरा' के कलाकार
वहीं टीवी शो 'परंपरा' के कलाकारों की बात करें तो इसमें इंडस्ट्री के कई बेहतरीन सितारों ने काम किया था। टीवी शो में बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता, अभिनेता अनिल धवन, मोहन भंडारी, ऋचा, फिरदौस दादी, अश्विनी भावे और प्रभा सिन्हा आदि जैसे अनुभवी कलाकार थे। 'परंपरा' जी के चैनल ड्राइवरों में से एक थी, जिसने नए चैनल को पैर जमाने में मदद की।
Sikandar Teaser: 'रोंगटे खड़े कर रहा का फिल्म का डायलॉग', 'सिकंदर' का टीजर देख फैंस बोले- स्वैग में लौटे भाईजान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें