फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan Health Update: कैंसर उपचार के बीच हिना खान ने दी गुड न्यूज, बताया- कीमोथैरेपी पूरी हो चुकीं और अब...

Wed, 26 Feb 2025 02:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hina Khan Health Update: हिना खान तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर का उपचार करा रही हैं। उनकी सेहत को लेकर फैंस चिंतित हैं। हालांकि, आज अभिनेत्री ने एक राहत की खबर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी कीमोथैरेपी पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री हिना खान ने बीते वर्ष सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि वे ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। जांच में उन्हें तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। यह खबर सुनते ही फैंस चिंता में पड़ गए और उनके लिए दुआ करने लगे। हिना ने भी उपचार के दौरान काफी हिम्मत से काम लिया है। उन्हें चाहने वालों की दुआ, हिना की हिम्मत और उपचार का ही असर है कि हिना ने अब फैंस को खुशखबरी दी है।

विज्ञापन

हिना खान-बिग बॉस 18 - फोटो : एक्स
पूरी हुई कीमोथैरेपी और सर्जरी
हिना खान ने हाल ही में अपनी हेल्थ पर अपडेट शेयर करते हुए बताया कि उनकी कीमोथैरेपी पूरी हो चुकी हैं। सर्जरी भी हो चुकी है। दरअसल, हाल ही में उन्हें इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। इस दौरान जब वे अवॉर्ड लेकर बाहर निकल रही थीं तो पैपराजी ने उनसे बात की। इस दौरान हिना ने कहा कि उनके सभी कीमोथैरेपी सेशन पूरे हो चुके हैं। सर्जरी भी हो चुकी हैं और अब वे दूसरे ट्रीटमेंट पर हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Govinda-Sunita Divorce: छह महीने पहले ही गोविंदा को तलाक देना चाहती थीं सुनीता, अफवाहों के बीच वकील का बयान

अब चल रही ये थैरेपी
हिना खान ने बताया कि अब उनकी इम्युनो थैरेपी चल रही है। इस थैरेपी के दौरान शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जाता है। हिना ने अपनी हेल्थ पर जो अपडेट दिया है, उससे फैंस ने राहत की सांस ली है। हिना का वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
 
विज्ञापन

छोटे परदे से शुरू किया करियर
हिना खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे परदे से की। उन्होंने 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में अक्षरा का किरदार अदा किया। इसके अलावा हिना ओटीटी सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्हें 'गृह लक्ष्मी' में देखा गया।

यह खबर भी पढ़ें:
Mahashivratri: महादेव की भक्ति में लीन विक्की कौशल-सुनील शेट्टी, कंगना रनौत ने सद्गुरु संग साझा की तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें