फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैपराजी पर भड़कीं हिना खान, कहा- ‘सब चुप हो जाओ’; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिएक्शन

Mon, 09 Mar 2026 05:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hina Khan: हिना खान हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके आसपास फैंस की बड़ी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद हिना खान का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान मुंबई में स्पॉट हुईं। जैसे ही लोगों ने हिना को देखा, कई फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे आने लगे। इस पूरे मौके का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


'एवरीबडी क्वाइट…सब चुप हो जाओ'
वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान को देखते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो जाते हैं और उनके साथ फोटो लेने के लिए घिर जाते हैं। वहीं आसपास मौजूद पैपराजी भी लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो कैप्चर कर रहे थे। इसी बीच शोर थोड़ा ज्यादा हो गया, जिससे फैंस के साथ आराम से फोटो लेना मुश्किल हो रहा था।

तभी हिना खान ने कहा, ‘एवरीबडी क्वाइट…सब चुप हो जाओ।’ उनका इशारा यह था कि थोड़ी देर शांति रखी जाए ताकि वह अपने फैंस के साथ ठीक से सेल्फी ले सकें।
 

हिना ने फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें
इसके बाद हिना खान काफी आराम से अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं। उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया और एक-एक करके कई लोगों के साथ सेल्फी ली। उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी काफी खुश नजर आए।

इस दौरान हिना खान का लुक भी काफी कैजुअल और स्टाइलिश था। उन्होंने पिंक कलर की ओवरसाइज्ड हुडी पहनी हुई थी और बहुत ही सिंपल अंदाज में नजर आ रही थीं। बिना किसी स्टार एटीट्यूड के फैंस के साथ उनका यह व्यवहार लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कई फैंस हिना की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि वह हमेशा अपने फैंस के साथ बहुत प्यार से पेश आती हैं और यही बात उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाती है।
 

विज्ञापन

इन शो में नजर आईं हिना खान
बता दें कि हिना खान टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में पहचान बनाई और इसके बाद कई टीवी शो, रियलिटी शो और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उनके फैंस की संख्या भी काफी बड़ी है, जिसकी झलक इस वायरल वीडियो में साफ देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें