फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बिग बॉस 19 में दर्शकों को बनाया जा रहा बेवकूफ? हिना खान ने नॉमिनेशन को लेकर मेकर्स पर लगाया ये आरोप!

Thu, 23 Oct 2025 10:20 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hina Khan About Bigg Boss 19: हाल ही में 'बिग बॉस 19' में हुए नॉमिनेशन टास्क को लेकर हिना खान ने सवाल खड़े किए हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
 
विज्ञापन
हिना खान बिग बॉस 19 के बारे में - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 19 में आए दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में बिग बॉस 19 में हुए नॉमिनेशन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। जानिए क्या वाकई शो में हुई हेराफेरी। आखिर एक्ट्रेस ने किस बात का किया जिक्र, जिसे लेकर दर्शकों में एक बहस शुरू हो गई है। चलिए जानते हैं पूरी खबर। 

नॉमिनेशन पर उठाए सवाल!

विज्ञापन

हिना खान, जो बिग बॉस 11 में प्रतिभागी रह चुकी हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ‘अगर तय नामांकन का कोई एक चेहरा होता तो ऐसा होता। बॉक्स खोलने के लिए सबसे पहले किसको भेजा, सब कुछ यही तय करता है। और हां बॉक्स नंबर चुनने के के बाद क्या पीछे से तस्वीर बदली जा रही थी? हमें क्या पता। जनता जानना चाहती है। दुखद बात है कि शो ने अपना आकर्षण खो दिया है।’
 


यह खबर भी पढ़ें: करण जौहर की गंदी बात सुन हैरान हुईं जान्हवी कपूर, काजोल-ट्विंकल के 'टू मच' में हुए मजेदार खुलासे

विज्ञापन


नॉमिनेशन टास्क के दौरान क्या हुआ?
बिग बॉस 19 के नॉमिनेशन टास्क की शुरुआत कुनिका द्वारा गौरव का नाम लेने से हुई। इसके बाद, गौरव ने नेहल को नॉमिनेट किया, नेहल ने अमाल को बचाया। फिर अमाल ने शहबाज को बचाया, शहबाज ने प्रणीत को नॉमिनेट किया।प्रणीत ने अभिषेक को बचाया, अभिषेक ने बसीर को नॉमिनेट किया। अंत में, बसीर ने गौरव को नॉमिनेट किया। इस क्रम के परिणामस्वरूप नेहल, बसीर, गौरव और प्रणीत को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया। इसी को लेकर हिना खान ने सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें