फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा कपूर ने शांतिपूर्वक मनाई दिवाली, साझा की तस्वीर; बहन करीना ने कहा- ‘मजबूत लड़की’

Thu, 23 Oct 2025 09:45 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karisma Kapoor Diwali: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दिवाली के त्योहार की तस्वीर साझा की है। इसपर करीना कपूर खान ने टिप्पणी की है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद यह पहली दिवाली मनाई, जो काफी शांत और सरल अंदाज में रही। एक्ट्रेस ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी बहन और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने उन्हें मजबूत लड़की बताया। चलिए जानते हैं पूरी खबर। 

करिश्मा कपूर ने शेयर की दिवाली की तस्वीर

विज्ञापन

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें उन्हें पिंक कलर के सूट में देखा जा रहा है और वह काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री को हाथों में एक दीया लिए देखा जा सकता है। इसके साथ करिश्मा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘सकारात्मकता।’
 

बहन करीना कपूर ने कहा- मजबूत लड़की
करिश्मा कपूर की छोटी बहन करीना कपूर खान ने करिश्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "दुनिया की सबसे मजबूत लड़की, मेरी बहन आपके लिए सिर्फ सकारात्मकता, मेरे सैम और किउ।" इसके अलावा करीना की ननद सबा पटौदी ने कमेंट किया, "ढेर सारा प्यार"। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर 'दे कॉल हिम ओजी' ने दी दस्तक, फिल्म देखकर इस बात से निराश हुए पवन कल्याण के फैंस

एक नजर करिश्मा कपूर के सिनेमाई सफर पर
साल 1994 में 10 फिल्में करने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2006 के बाद धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बनानी शुरू की। उन्होंने साल 2006 में फिल्म 'मेरे जीवन साथी' में काम किया। इसके बाद साल 2012 में 'डेंजरस इश्क' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं। इससे पहले वह 2007 में 'ओम शांति ओम' में कैमियो रोल में नजर आईं। साल 2012 के बाद करिश्मा 2024 में फिल्म 'मर्डर मुबारक' में नजर आईं। हालांकि इस लंबे वक्त में वह दो बार बहुत छोटी-छोटी भूमिकाओं में अगल-अलग फिल्मों में नजर आती रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें