फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट में सितारों का जमावड़ा, कार्तिक आर्यन से लेकर सान्या मल्होत्रा तक; जमकर झूमे सेलेब्स

Mon, 17 Nov 2025 08:47 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Himesh Reshammiya Concert Videos: सोशल मीडिया पर गायक हिमेश रेशमिया के मुंबई कॉन्सर्ट से जुड़े कुछ वीडियोज सामने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में तमाम सेलेब्स शामिल हुए और वे जमकर झूमे। 

विज्ञापन
हिमेश रेशमिया का म्यूजिक कॉन्सर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते रविवार की रात मुंबई में सिंगर हिमेश रेशमिया का म्यूजिक कॉन्सर्ट था, जिसमें कई सितारे शामिल हुए। कार्तिक आर्यन, मुनव्वर फारूकी, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा आदि सेलेब्स पहुंचे और उन्होंने खूब आनंद लिया। अब उनके डांस और एंजाय करने वाले वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। देखें वीडियो। 

कार्तिक आर्यन स्टेज पर पहुंचे

विज्ञापन

एक वायरल वीडियो में हिमेश रेशमिया कहते हैं कि आपके सामने आ रहे हैं…। इसके बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन स्टेज पर आते हैं और दर्शक उन्हें देख खूब उत्साहित हो जाते हैं। फिर वह हाथ जोड़कर सबका अभिवादन स्वीकार करते हैं। आगे वीडियो में दिखता है कि हिमेश और कार्तिक आर्यन एक-दूसरे के गले लगते हैं। इस वीडियो को नेटिजंस बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपना प्यार दे रहे हैं। 
 


जमकर झूमे सितारे
एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कॉन्सर्ट में मौजूद सितारे गाने का आनंद लेते हुए झूम रहे हैं। वीडियो में हुमा कुरैशी, रचित सिंह, सान्या मल्होत्रा, मुनव्वर फारूकी, फातिमा सना शेख, जैसे आदि कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी जश्न में सराबोर दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

 


ये वीडियोज भी आए सामने
कुछ और वडियोज भी सामने आए हैं। एक में अभिनेत्री फातिमा सना शेख अनोखे अंदाज में सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा वहीं कुछ वीडियोज में सितारे आपस में मिलते-जुलते दिख रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: हुमा कुरैशी के गले में हाथ डाले रोमांटिक मूड में दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- कैमरा है…
 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें