'अब वीडियो देख रहा हूं तो सोचता हूं...'
हिमांशु से जब पूछा गया कि आपने जो कहा, वह काफी शर्मनाक तो है ही, आपने कैसे बोला ये? इस पर हिमांशु ने कहा, 'पहली बार यह गुरुग्राम में शो हो रहा था। मैंने पहले भी इस शो के कुछ वीडियो देखे थे। मैंने सोचा अटेंड कर लेता हूं। मैंने वहां जो स्टोरी बताई, पूरी तरह सच नहीं था। मैंने इम्प्रोवाइज करके स्टोरी बताई वहां। मेरी किस्मत खराब थी। मैं माफी मांगना चाहूंगा। मैंने वहां जो बताया, वह सिर्फ मनोरंजन के अंदाज में बताया था। वहां का माहौल भी ऐसा था कि लोग इसे एंटरटेनिंग वे में ले रहे थे। होस्ट भी इसी तरह रिएक्शन दे रहा था। उसके कॉन्फिडेंस से मुझे और बढ़ावा मिला। मुझे इतना पता नहीं चला कि किस स्तर तक आपको बोलना होता है। अब जब मैं उस वीडियो को देख रहा हूं तो मुझे अफसोस है कि मैंने ऐसा क्यों कहा'?
हिमांशु जांगड़ा-प्रणित मोरे
- फोटो : इंस्टाग्राम
टिप्पणी पर महिला आयोग गंभीर
बता दें कि हिमांशु जांगड़ा की अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद तब शुरू हुआ, जब गुरुग्राम में कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक 'क्राउड-वर्क' सेगमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बातचीत में हिमांशु ने अपनी एक डेट का जिक्र किया था, जिसमें महिला विरोधी टिप्पणी की गई। ऑनलाइन आलोचना और ट्रोलिंग के बाद हिमांशु और प्रणित ने माफी मांगी। इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है। महिला आयोग ने मामले में प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को आयोग के सामने उपस्थित होने के लिए कहा है। साथ ही हरियाणा पुलिस को भी मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।