फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज पर एक साथ दिखेंगे करण औजला और विराट कोहली, इस तारीख को इवेंट में सिंगर लगाएंगे म्यूजिक का तड़का

Sun, 14 Jun 2026 09:50 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Aujla: विराट कोहली ने करण औजला के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने एक इवेंट का एलान किया है। जानिए इसमें क्या खास होने वाला है?
विज्ञापन
विराट कोहली, करण औजला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एक बड़ा इवेंट होने वाला है, जिसमें स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और पंजाबी पॉप स्टार करण औजला एक साथ नजर आएंगे। यह इवेंट 21 जून को नई दिल्ली के द्वारका में यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसके ऐलान के बाद से ही इसकी काफी चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


कोहली की पोस्ट में क्या है?
कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि इस इवेंट में करण औजला शामिल होंगे। इस पोस्ट में दोनों स्टार्स एक बड़े स्टेज पर दिख रहे हैं। दोनों ने काली टी-शर्ट पहनी है जिस पर पीछे 1 और 8 नंबर लिखा है। दोनों हजारों लाइटों से जगमगाते खचाखच भरे स्टेडियम के सामने खड़े हैं। कोहली ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'स्वागत है करण, स्टेज हमारा है। 21 जून, दिल्ली।'

विज्ञापन

इवेंट में लगेगा म्यूजिक का तड़का
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कोलेबोरेशन एक बड़े ब्रांड के लिए हो रहा है, जिसमें दो अलग-अलग क्षेत्रों के मशहूर चेहरे नजर आने वाले हैं। कोहली इस ब्रांड की पहचान बनाने में शुरू से ही गहराई से जुड़े रहे हैं। 21 जून के इवेंट में औजला के शामिल होने से अब इसमें म्यूजिक का तड़का भी लगेगा।

औजला के मशहूर गाने
औजला के म्यूजिक ने पंजाबी पॉप को दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके कुछ लोकप्रिय गानों में 'सॉफ्टली', 'तौबा तौबा' और 'एडमायरिंग यू' शामिल हैं।
विज्ञापन

करण औजला - फोटो : इंस्टाग्राम
कामयाब रहा औजला का इंडिया टूर
यह घोषणा औजला के 'पॉप-पी कल्चर इंडिया टूर' के तहत 28 फरवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद की गई है। खबरों के मुताबिक, इस शो में 75,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। यह भारत में किसी पंजाबी आर्टिस्ट के लिए एक ही दिन में हुई सबसे बड़ी गैदरिंग में से एक बन गया था। 
इसके बाद औजला का टूर मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, चंडीगढ़, बेंगलुरु, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ और लुधियाना समेत भारत के 11 और शहरों में जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें