फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himanshi Khurana: पंजाबी हीरोइनों को गलत रास्ता दिखाने वाले पर आगबबूला हुईं हिमांशी, बोलीं- ‘तुम बिचौलिए…’

Mon, 21 Apr 2025 11:32 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Himanshi Khurana: पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी साझा करते हुए एक शख्स को जमकर लताड़ लगाई। हिमांशी ने उस पर अभिनेत्रियों को नई लड़कियों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
 
विज्ञापन
हिमांशी खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @iamhimanshikhurana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री और बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्टज में उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक शख्स पर निशाना साधा और उस पर उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए युवा लड़कियों और महत्वाकांक्षी अभिनेत्रियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं लिया। अभिनेत्री ने उस व्यक्ति को मूर्ख सहित कई कड़े शब्द कहे। 

विज्ञापन

हिमांशी खुराना ने क्या लिखा?
हिमांशी खुराना ने रविवार रात को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पंजाबी में लिखा, ‘पंजाबी इंडस्ट्री में एक मूर्ख है, वह बेहद घिनौना, बेशर्म और बेकार इंसान है जो हमारे सभी कलाकारों के बीच घूमता रहता है दावा करता है कि वह उन्हें गानों और फिल्मों में काम दिलवाएगा। वह उनकी निजी जानकारी का दुरुपयोग करता है। मुझे पता चला कि वह लंबे समय से मेरे बारे में बात कर रहा है और नई लड़कियों को यह कहकर गुमराह कर रहा है कि सभी जाने-माने पंजाबी कलाकार उसके नियंत्रण में हैं।’

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Jr NTR-Prashanth Neel: इस दिन रिलीज होगी जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील की फिल्म, मैंगलोर में हो रही शूटिंग


10 लाख रुपये दे चुकी हैं उधार
अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए आगे लिखा, ‘मैंने उसे हजार बार नजरअंदाज किया, लेकिन वह नहीं बदला और इस बार मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती। एक लड़की ने खास तौर पर मेरी टीम के जरिए मुझे उसके बारे में मैसेज भेजा है। अगर आप यह पढ़ रहे हैं तो मैं आपको याद दिला दूं, आप पर अभी भी मेरा पैसा बकाया है। मैंने आपसे पैसे नहीं मांगे हैं, क्योंकि मैं ऐसी ही हूं। मैंने आपको एक बार में 10 लाख रुपये उधार दिए थे। आप नई लड़कियों को यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि हिमांशी आपकी बात सुनती है। याद है जब आप लंदन में फंस गए थे? मैंने आपकी मदद की थी। आपके पास टिकट के लिए भी पैसे नहीं थे। सभी कलाकार, कृपया सावधान रहें। मैं आपका नाम नहीं लिखना चाहती और आपको फुटेज नहीं देना चाहती, लेकिन आप किसी बिचौलिए से कम नहीं हैं।’


यह खबर भी पढ़ें: Asim Riaz-Abhinav Shukla: अभिनव को धमकी देने वालों को रुबीना दिलैक की चेतावनी, बोलीं- मेरी खामोशी को…


हिमांशी खुराना के बारे में
हिमांशी खुराना  एक पंजाबी अभिनेत्री है। उन्हें पंजाबी फिल्म ‘साड्डा हक में बतौर अभिनेत्री पहचान मिली। वह कई  फिल्मों के साथ म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लेकर घर-घर अपनी पहचान बनाई। शो में वह आसिम रियाज के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहीं। हालांकि, बाहर आने के कुछ दिनों बाद दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें