फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लगता था कोई मेरा गला घोंटने की कोशिश कर रहा है', करियर के शुरुआती दौर को याद करके भावुक हुईं हेमा मालिनी

Wed, 07 Jan 2026 10:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hema Malini: हेमा मालिनी ने बताया है कि दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों से आकर उन्हें मुंबई में रहने में किस तरह की दिक्कतें हुईं। तब धर्मेंद्र ने उनका साथ दिया था।
विज्ञापन
हेमा मालिनी - फोटो : एक्स@dreamgirlhema
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद से हेमा मालिनी सुर्खियों में हैं। उन्होंने कई मौकों पर धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते को याद किया है। अब उन्होंने अपनी जिंदगी के उतार चढ़ाव के बारे में कई बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि चेन्नई और दिल्ली जैसे शहरों से आने के बाद उन्हें मुंबई में क्या दिक्कते हुईं। उन्होंने छोटे अपार्टमेंट में जिंदगी जीने के संघर्ष के बारे में बताया है।
विज्ञापन

हेमा मालिनी का घुटता था दम
हेमा मालिनी फिल्म 'सपनों का सौदागर' की शूटिंग के दौरान बांद्रा के एक छोटे से अपार्टमेंट में रहती थीं। यहां रहना उनके लिए थोड़ा मुश्किल था क्योंकि वह दक्षिण भारत में अपने परिवार के साथ एक बड़े घर में रहती थीं। अपनी जिंदगी पर लिखी गई किताब 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' के बारे में बात करते हुए उन्होंने एनडीटीवी को बताया 'हर रात मुझे लगता था कि कोई मेरा गला घोंटने की कोशिश कर रहा है। मुझे सांस लेने में दिक्कत होती थी। मैं अपनी मां के साथ सोती थी। उन्होंने देखा कि मैं कितना बेचैन थी। अगर ऐसा सिर्फ एक या दो बार होता, तो मैं इसे नजरअंदाज कर देती लेकिन ऐसा हर रात होता था।'

कभी नाश्ता नहीं करते अक्षय खन्ना, खाने में पसंद हैं ये सादी चीजें; 'धुरंधर' एक्टर ने शेयर किया खास डाइट प्लान

विज्ञापन

धर्मेंद्र, हेमा मालिनी - फोटो : एक्स@dreamgirlhema
पसंद नहीं आया अपार्टमेंट
एक बार हेमा मालिनी फिल्म के सेट पर थीं। तभी उनके पिता का फोन आया। उन्होंने हेमा को साउथ मुंबई के एक जाने-माने इलाके वाल्केश्वर जाने के लिए कहा, जहां उन्होंने एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट का इंतजाम किया था। पिता की कोशिशों के बावजूद, हेमा मालिनी को यह अपार्टमेंट पसंद नहीं आया। फिल्म पूरी होने के बाद हेमा मालिनी बंगला में रहने लगीं।

धर्मेंद्र से शादी
हेमा मालिनी ने 1980 में धर्मेंद्र से शादी की, तब चीजें कुछ आसान हुईं। धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया। उनके निधन से हेमा मालिनी समेत फिल्म जगत की कई हस्तियों को बड़ा झटका लगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें