फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी नाश्ता नहीं करते अक्षय खन्ना, खाने में पसंद हैं ये सादी चीजें; 'धुरंधर' एक्टर ने शेयर किया खास डाइट प्लान

Wed, 07 Jan 2026 07:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshaye Khanna Diet Plan: फिल्म 'धुरंधर' से सुर्खियों में आए अक्षय खन्ना के बारे में उनके फैंस सब कुछ जानना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने खाने की आदत के बारे में बताया है।
विज्ञापन
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर' की कामयाबी के बाद हर किसी की निगाहें अभिनेता अक्षय खन्ना पर हैं। फिल्म में उन्होंने रहमान डकैत का शानदार किरदार निभाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। उन्होंने गाने 'Fa9la' पर डांस करके धूम मचा दी है। एक्टर ने हाल ही में बताया कि उनकी ऑफ-स्क्रीन जिंदगी बहुत अनुशासित और सादी है।
विज्ञापन

कभी नाश्ता नहीं करते अक्षय खन्ना
जहां फैंस 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना के लुक और हाई एनर्जी से प्रभावित हैं, वहीं अक्षय खन्ना अपनी फिटनेस का श्रेय अपने खाने की अलग तरह की आदत को देते हैं। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए, एक्टर ने बताया 'मैं कभी नाश्ता नहीं करता। मैं सीधे लंच करता हूं और फिर डिनर। लंच और डिनर के बीच भी मैं कुछ नहीं खाता, यहां तक कि सैंडविच या बिस्किट भी नहीं।'

अक्षय खन्ना - फोटो : X
बैलेंस्ड खाना खाते हैं अक्षय खन्ना
एक एक्शन फिल्म के बिजी शूटिंग शेड्यूल के बावजूद, एक्टर अपनी 'नो-स्नैक' पॉलिसी पर कायम हैं। शाम को वो सिर्फ एक चाय पीते हैं। रहमान डकैत जैसे पावरफुल विलेन का रोल निभाने वाले एक्टर के लिए, कई लोगों को एक सेलिब्रिटी डाइट की उम्मीद थी। हालांकि, खन्ना पारंपरिक और बैलेंस्ड खाना पसंद करते हैं। लंच के लिए दाल, चावल, एक सब्जी और चिकन या मछली का एक हिस्सा खाना पसंद करते हैं। डिनर में सादी रोटी के साथ एक सब्जी और एक चिकन डिश होती है।

यह खबर भी पढ़ें: Taskaree Trailer: रिलीज हुआ 'तस्करी- द स्मगलर्स वेब' का ट्रेलर, इमरान हाशमी ने स्मगलिंग रैकेट को खत्म करने की खाई कसम
विज्ञापन

अक्षय खन्ना - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अक्षय को पसंद है मीठा
खन्ना ने बताया 'मैं दिन में लगभग 10 घंटे सोता हूं। मेरे पसंदीदा खाने की चीजें लीची, भिंडी और केक हैं। ज्यादातर मैं नॉर्मल रोटी पसंद करता हूं।' उन्होंने यह भी माना कि उन्हें मीठा बहुत पसंद है।

'धुरंधर' के बारे में
आपको बता दें कि अक्षय खन्ना की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 2026 की शुरुआत में भी यह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, राकेश बेदी, सौम्या टंडन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे कलाकारों ने काम किया है। 'धुरंधर' पार्ट 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें