फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Helen Birthday: अभिनेत्री हेलेन का जन्मदिन मनाने एकजुट हुआ खान परिवार, रेखा-आशा पारेख समेत पहुंचे कई सितारे

Fri, 21 Nov 2025 04:28 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Helen Birthday Party: सलमान खान की दूसरी मां और दिग्गज अभिनेत्री हेलेन के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए खान परिवार एक बार फिर इकट्ठा हुआ है। हेलेन के जन्मदिन पर शानदार पार्टी रखी गई है, जिसमें कई सितारे पहुंचे हैं।
विज्ञापन
हेलेन जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के परिवार में एक बार फिर खुशियों का दिन लौट चुका है। उनकी दूसरी मां हेलेन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में पूरा खान परिवार एक बार फिर खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए एक साथ आया। हेलेन के जन्मदिन को खास मनाने के लिए कई सितारे पहुंचे हैं। एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भी हेलेन के इस खान दिन को और खास बनाने के लिए पहुंची हैं। इसके अलावा सलमान की मां सलमा खान को भी यहां देखा गया।
विज्ञापन


रेखा-आशा पारेश आए नजर 
अपनी सहेली हेलेन के जन्मदिन के मौके पर एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा और दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख भी इस पार्टी का हिस्सा बने। रेखा यहां पैपराजी के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आईं।
 

 




बर्थडे गर्ल हेलेन दिखीं खुश 
सबसे पहले आपको दिखाते हैं बर्थडे गर्ल हेलेन, जो यहां गाड़ी से उतरते ही काफी खुश लग रही थीं। अभिनेत्री के जन्मदिन के लिए कई सेलेब्स पार्टी में पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

 


पत्नी का जन्मदिन मनाने पहुंचे सलीम खान
हेलेन के जन्मदिन को खास बनाने के लिए लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान भी नजर आए।
 

सलम खान भी पार्टी में पहुंचीं
सलमान खान की मां सलमा खान भी अलग से इस पार्टी में पहुंचीं। सलमा का पार्टी में पहुंचना ये साफ दिखाता है कि उनके और हेलेन के बीच कितना प्यार है। 
 
विज्ञापन

वहीदा रहमान भी पहुंचीं
इस पार्टी में अभिनेत्री वहीदा रहमान भी पहुंचीं। उन्होंने आशा पारेख के साथ पैपराजी के लिए पोज किया। 
 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें