कैसी है मिस जमैका की तबीयत?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे क्लिप में गैब्रिएल हेनरी को ऑरेंज कलर के गाउन और हाई हील्स में स्टेज पर चलते हुए देखा जा सकता है। चलते हुए जैसे ही वह गलती से एक स्टेप चूक गईं तो स्टेज से बुरी तरह गिर गईं। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर कॉम्पिटिशन स्पेस से ले जाते हुए दिखाया गया। बाद में मिस यूनिवर्स पेजेंट के मालिक राउल रोचा ने इस घटना पर एक अपडेट शेयर किया। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मैं मिस यूनिवर्स परिवार को बताना चाहता हूं जो हमारी मिस यूनिवर्स जमैका की हेल्थ को लेकर परेशान हैं कि बैंकॉक के समय के अनुसार रात करीब 12 बजे मैं अभी-अभी उस हॉस्पिटल से निकला हूं जहां उनका इलाज चल रहा है। मैं उनके परिवार और उनके साथ था। शुक्र है, कोई हड्डी नहीं टूटी है'।
Miss Universe: भरे मंच पर कहा गया 'बेवकूफ', खिताब जीत फातिमा ने खुद को किया साबित, अब आयोजकों पर उठ रहे सवाल
मैक्सिको की सुंदरी बनीं मिस यूनिवर्स
अपडेट में आगे कहा गया, ' मिस जमैका की अच्छी देखभाल हो रही है। वह रात में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रहेंगी और हम उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनके परिवार के टच में रहेंगे'। मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने भी इस खबर पर रिएक्शन दिया। इसमें बताया गया कि उन्हें कोई जानलेवा चोट नहीं लगी है। मिस यूनिवर्स 2025 का फिनाले हो चुका है। मैक्सिको को रिप्रेजेंट करने वाली फातिमा बॉश को 74वें मिस यूनिवर्स फाइनल में ताज पहनाया गया।